24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda: सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत…

 

– आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से की चर्चा

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के प्रथम बार नगर आगमन पर गुरुवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया।


समाजवादी पार्टी के नेता ओमनारायण त्रिपाठी विदित के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि का जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव आदि ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं हुईं। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सतर्क करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। ओमनारायण विदित ने प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरि से बातचीत की। इस दौरान चुनावी मुद्दों को लेकर बातचीत की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद, प्रियांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, राजन चंदेल जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, भरतलाल दिवाकर, दिनेश यादव, सनत दीपू, आशीष श्रीवास्तव, जनमेजय सिंह, ओमनाथ गुप्ता, विभु श्रीवास्तव, प्रसून शिवहरे, सूरज शिवहरे, प्रदीप परिहार व अन्य साथी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वामी प्रसाद का इस्तीफा: राज्यसभा सीट ना मिलने की नाराजगी या पार्टी में खत्म होता समर्थन

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

तस्करी के आरोपी दो तस्करों की कुर्की : साढ़े पंद्रह लाख की संपत्ति हुई जब्त

City News Uttar Pradesh

भाजपा का चुनावी एक्स-रे: सर्वे की ‘कसौटी’ पर भाजपा विधायक, नाकामी पर ‘कटेगा’ टिकट

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास’:पानी को तरस रही ‘जनता’ !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव 2022 : 7 फरवरी को बिजनौर में जनसभा संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़