25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
तस्करी के आरोपी दो तस्करों की कुर्की : साढ़े पंद्रह लाख की संपत्ति हुई जब्त
उत्तर प्रदेश

तस्करी के आरोपी दो तस्करों की कुर्की : साढ़े पंद्रह लाख की संपत्ति हुई जब्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तस्करों पर प्रशासन नें कड़ी कार्यवाई करते हुये लगभग साढ़े पंद्रह लाख की सप्पत्ति कुर्क कर ली। आरोप है की मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए दो लोगों नें लाखों की संपत्ति एकत्र की थी। आरोपी दोनों तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत यह कार्रवाई हुई । जिले की पैलानी तहसील के एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स कल देर शाम रामपुर गांव पहुंची। और मकान को कब्जे में ले लिया। कार व बाइक भी मौके से बरामद की।

तस्करी के आरोपी दो तस्करों की  कुर्की : साढ़े पंद्रह लाख की संपत्ति हुई जब्त
Attachment of two smugglers accused of smuggling: property worth fifteen and a half lakhs seized

पैलानी प्रभारी निरीक्षक नंदराम प्रजापति ने बताया कि खप्टिहाकलां गांव निवासी संजय सिंह उर्फ तन्नु सिंह और महेश कुमार चौरसिया काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गुरुवार को एसडीएम पैलानी लाल सिंह और सीओ गवेन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में पुलिस खप्टिहाकलां गांव पहुंची। यहां संजय सिंह के ग्राम रामपुर थाना जसपुरा में जमीन खरीदकर करीब साढ़े दस लाख की लागत से बनवाए गए मकान को सीज कर दिया।

मौके से चार लाख कीमत की कार बरामद की गई। वहीं महेश चौरसिया के यहां पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई व अवैध धंधे से जुटाई गई करीब 15.50 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध गांजे की खरीद-बिक्री कर रहे थे। इसी से अवैध संपत्ति भी बनाई थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दस साल की ‘जुदाई’ के बाद मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन: बांदा पुलिस ने ‘खोए लाल’ को ‘सौपा’

City News Uttar Pradesh

जेल प्रशासन हुआ अलर्ट : नो मास्क, नो इंट्री का फार्मूला जारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: ड्रोन कैमरे से भी होगी निगरानी

City News Uttar Pradesh

Banda : शर्मनाक,70 साल के बूढे व्यक्ति द्वारा बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार …

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh

बांदा चित्रकूट लोकसभा : बसपा उतारेगी मजबूत ब्रह्मण प्रत्याशी ?

ब्रेकिंग न्यूज़