City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का वादा बिसंडा नगर पंचायत में विकास की होगी "आशा"
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का वादा बिसंडा नगर पंचायत में विकास की होगी “आशा”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपनी विधानसभा के बिसंडा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशीआशा कोरी के समर्थन में जन संपर्क का शंखनाद फूंका। विभिन्न मुहल्लों में बैठक एवं जनसंपर्क कर भारी मतो से कमल का फूल खिलाने की अपील की। कहा आशा करें की नगर में विकास की आभा दिखाई देगी।

विधायक प्रकाश का वादा बिसंडा नगर पंचायत में विकास की होगी "आशा"
MLA Prakash’s promise of development in Bisanda Nagar Panchayat will be “hope”

सदर विधायक प्रकाश नें बैठकें कर के मतदाताओं को समझाया की भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास चाहती है। जो वादा करती है उसे जमीनी हकीकत में बदलती है।

विधायक प्रकाश का वादा बिसंडा नगर पंचायत में विकास की होगी "आशा"
MLA Prakash’s promise of development in Bisanda Nagar Panchayat will be “hope”

विधायक प्रकाश नें जनता को समझाया की बिसंडा नगर के विकास के लिये हर संभव प्रयास हमारा मुख्य उद्देश्य है। यहां की सड़कें सुंदर हों, सफाई, जल निकासी एवं प्रकाश व्यवस्था पहले से अच्छी चुस्त एवं दुरुस्त होगी। सारी जनहित की समस्यायों को प्राथमिकता से दूर करने का लक्ष्य है। अतिक्रमण की समस्या का निदान होगा। बारात घर भी बनाये जायेंगे। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा की यह पार्टियां महज राजनीतिक तुष्टीकरण करण के तहत जाति आधारित राजनीत करती है। इनका दृष्टिकोण विकास परख नहीं है।

विधायक प्रकाश का वादा बिसंडा नगर पंचायत में विकास की होगी "आशा"
MLA Prakash’s promise of development in Bisanda Nagar Panchayat will be “hope”

जनता से अपील किया की मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान करें और आशा कोरी सहित वार्डों से भाजपा के सभासद प्रत्याशियों को जीत दिलाकर नगर पंचायत में भाजपा का ऐतिहासिक बोर्ड का गठन कराये। इस जन संपर्क एवं बैठकों के दौरान जनता में भाजपा प्रत्याशी के प्रति जनता का भारी उत्साह महसूस होता दिखाई दिया। विधायक के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामभवन उपाध्याय और अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की जिला बैठक में मोदी और योगी के कर्मयोग पर हुई चर्चा

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका

Banda : लंगड़ी व्यवस्था, खरीद केंद्रों में 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं डंप ! …

घर में घुसकर छेड़खानी और फायरिंग : कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिल्हरका बालू खदान माफिया की दबंगई: अवैध खनन एवं परिवहनका तांडव !

युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकु़शी, आर्थिक तंगी में आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा …

ब्रेकिंग न्यूज़