27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा नें राजस्व वसूली में तेजी के दिये निर्देश : अन्यथा की स्थिति पर होगी कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा नें राजस्व वसूली में तेजी के दिये निर्देश : अन्यथा की स्थिति पर होगी कार्यवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली, राजस्व कार्य सम्बन्धी बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने स्टाम्प एवं पंजीकरण, व्यापार कर, आबकारी, परिवहन विभाग, विद्युत, नगर पालिका तिन्दवारी एवं नरैनी तथा मण्डी बांदा के करों की वसूली कम पाये जाने पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली को कहा। अन्यथा की स्थिति में कडी कार्यवाही की बात कही।

डीएम दीपा नें राजस्व वसूली में तेजी के दिये निर्देश : अन्यथा की स्थिति पर होगी कार्यवाई
DM Deepa gave instructions to speed up revenue collection: otherwise action will be taken on the situation

उन्होंने जीएसटी की वसूली पर प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। व्यापार कर को अभियान चलाकर प्रगति में सुधार लाने को कहा। इसी प्रकार परिवहन विभाग को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि गाॅव-गाॅव तथा ब्लाक वार कैम्प लगाकर विद्युत सखी बनाकर विद्युत कलेक्शन कराया जाये। सुनिश्चित किया जाए साथ ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढाने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा नें राजस्व वसूली में तेजी के दिये निर्देश : अन्यथा की स्थिति पर होगी कार्यवाई
DM Deepa gave instructions to speed up revenue collection: otherwise action will be taken on the situation

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि जो शराब की विक्री हो वह लाइसेन्सधारक दुकानों से ही हो और लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए। व्यापार कर तथा खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्य में तेजी लाकर ओवर लोडिंग के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलानें के निर्देश दिये।

डीएम दीपा नें राजस्व वसूली में तेजी के दिये निर्देश : अन्यथा की स्थिति पर होगी कार्यवाई
DM Deepa gave instructions to speed up revenue collection: otherwise action will be taken on the situation

उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व कार्यों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये। कहा कि बकायादारों से वसूली की जाए। भूराजस्व की वसूली के सापेक्ष सभी तहसीलों में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली हो। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में एक काउन्टर खोला जाए।

addजिन किसानों की निजी भूमि खनन योग्य है उन किसानों का फार्म पट्टे हेतु एप्लाई करवायें, जिससे किसानों को यह शिकायत न रहे कि दूसरा कोई खनन कर रहा है। उन्ही किसानों लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, सहित समस्त उप जिलाधिकारी गण तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में प्रतिभा दिखाएंगी बांदा की वैष्णवी

City News Uttar Pradesh

डीएम नें समाधान दिवस में सुना शिकायतें : समाधान करने के दिये निर्देश

डीएम दुर्गा गरजीं : चुनाव प्रचार में नाबालिग़ बच्चों का इस्तेमाल कतई न होगा बर्दाश्त

डीएम आनंद सिंह नाराज : खंड विकास अधिकारी हैं लापरवाह ! …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की कड़ी चेतावनी: बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण-कंस जैसी दुर्गति

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़