City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना नें बंद कराई कमाई, करा रहा है विदाई ! …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना का खौफ अब सर चढ़कर बोलने लगा है। महानगरों में कमाई करने गये लोगों की घर वापसी की गति बढ़ गई है।सूरत व मुंबई में रहकर कमाई करने वाले आप्रवासियों को कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिता सता रही है। ट्रेनों व बसों से प्रवासी पहले से अपने अशियानों में लौट रहे हैं। पिछली बार का दृश्य यादकर वह सिहर उठते हैं। अपने गांव व जिले में ही रोजी-रोटी की तलाश करेंगे। जिससे बाहर जाकर लॉक डाउन जैसी स्थिति में फंसने से बच सकें।


कोरोना संक्रमण मुंबई व केरल आदि में ज्यादा फैल रहा है। ऐसी स्थिति में वहां रहकर कमाई करने वाले बांदा जनपद के लोग पहले से वापस लौट रहे हैं। शनिवार सुबह 3:30 बजे बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन बांदा स्टेशन में रुकी तो उससे करीब दो दर्जन अप्रवासी नीचे उतरे। इसमें ज्यादातर लोग सूरत व आसपास के शहर में रहकर कमाई करते थे। उनके चेहरों में पिछली बार के कोरोना के दर्द की झलक दिखाई पड़ी। समय से वापस लौटकर सभी लोग खुशी महसूस कर रहे थे। यही स्थिति तुलसी एक्सप्रेस व बसों से लौटने वालों का भी है। ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमण का फैलाव शुरू होने से अपने घरों को लौट रहे हैं।इनमें कुछ सूरत से आगे नौसारी शहर में रहकर एक जैविक खाद कंपनी में मार्केटिग का काम करते हैं। समय से गांव लौटकर खुशी महसूस कर रहे हैं। पिछली बार उनके कुछ दोस्त लॉक डाउन लगने से फंस गए थे। कई किलोमीटर पैदल उन्हें भूखे-प्यासे चलना पड़ा था। घर की किराने की दुकान में हाथ बंटाएंगे।


आशिक अली ग्राम नेवादा गिरवां कामुंबई के पास एक लोहा फैक्ट्री में काम करता है। कोरोना संक्रमण बढ़ने से वह अपने घर लौट आया है। घर के लोगों को भी उसकी चिता हो रही थी। पिछली बार इसी तरह संक्रमण बढ़ने से लॉक डाउन लग गया था। जिससे सभी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। गिरवां का राजू नें बताया की सूरत में रहकर धागा प्लांट में काम करते थे। वहां इस समय कोरोना बढ़ रहा है। घर में 22 अप्रैल को शादी भी है। इससे पहले से ट्रेन की टिकट बुक करा ली थी। पिछली बार लॉक डाउन लगने में लोगों की बुरी दुर्दशा हुई थी। जो आज भी उनके जेहन में है।


सत्येंद्र कुमार ग्राम बेला फतेहपुर बताता है की सूरत में भाई के साथ रहकर पेटिग का काम करता था। कोरोना संक्रमण वहां तेजी से फैल रहा है। यदि स्थिति सामान्य नहीं हुई तो अपने घर में रहकर रोजी-रोटी की तलाश करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

माफिया अतीक के कथित हमदर्द बांदा के ज़फर पर शिकंजा औऱ कसा: अपनें वीडियो में खुद फसा !

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘शंखनाद’: जलभराव के खिलाफ छेड़ी जंग, निरीक्षण में दिखी ‘पैनी नजर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़