City News Uttar Pradesh
भाटी गांव में 'पशुबाड़े' में दहकी 'आग' बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत
उत्तर प्रदेश

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बबेरू तहसील के कमासिन विकासखंड अंतर्गत भाटी गांव में एक पशुबाड़े में आग लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना हरिश्चंद्र शिवहरे के पशुबाड़े में मध्य रात्रि को हुई। अज्ञात कारणों से लगी आग इतनी भीषण थी कि पशुबाड़े में बंधी दो भैंस और तीन बकरियां जलकर मर गईं। घटना के समय पशुबाड़े के मालिक हरिश्चंद्र शिवहरे खेतों पर धान की छटाई कर रहे थे।

भाटी गांव में 'पशुबाड़े' में दहकी 'आग' बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

आसपास के लोगों को जानकारी मिलने पर उन्होंने हरिश्चंद्र को सूचित किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पशुबाड़े के अंदर बंधी सभी पांच मवेशियों की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया।

भाटी गांव में 'पशुबाड़े' में दहकी 'आग' बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने मृत मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया। पीड़ित हरिश्चंद्र शिवहरे ने बताया कि आग से उनका पूरा पशुबाड़ा जलकर खाक हो गया है, जिसमें दो भैंस और तीन बकरियां मर गईं। उन्होंने करीब 3 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। शासन से मुआवजे की मांग की है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें प्रचार की तान दी है पतंग : जय भाजपा का नारा हो रहा बुलंद

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

City News Uttar Pradesh

आकांक्षा बाजपेई का हुआ जिला श्रम अधिकारी पद पर चयन, बांदा जिलें का नाम किया रोशन

City News Uttar Pradesh

महाेबा : पीएम आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन, डूडा के परियोजना अधिकारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज …

हत्या के मामलें में आया नया मोड़ : पति ने ही साले के साथ मिलकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट

ब्रेकिंग न्यूज़