31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उमस भरी गर्मी बनीं बीमारी का सबब : डायरिया के मरीजों का बढ़ रहा ग्राफ
उत्तर प्रदेश

उमस भरी गर्मी बनीं बीमारी का सबब : डायरिया के मरीजों का बढ़ रहा ग्राफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बरखा रानी की हल्की एवं तेज फुहारों नें उमस भरी गर्मी बढ़ा दी है। कड़ी धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। इसकी चपेट में लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। इनकी संख्या तेजी से बढ़ रहीं है।

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

बुधवार की सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की पर्चा काउंटर में लाइन लग गई। पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के कक्ष में पहुंचे और उपचार प्राप्त किया। सोमवार को 1200 से अधिक मरीजों नें रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज शामिल रहे। ओपीडी बंद हो जाने के बाद ट्रामा सेंटर में संचालित इमरजेंसी में भी डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। वहां पर कई मरीजों का उपचार किया। कुछ मरीजों को भर्ती किया गया। ट्रामा सेंटर में बेड फुल होने पर मरीजों को गद्दीदार बेंच में लिटाकर उपचार किया गया।

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

चिकित्सक से उपचार कराने के बाद पर्चे पर लिखी गई दवा प्राप्त करने के लिए मरीजों व तीमारदारों को सरकारी दवा काउंटर पर लाइन के साथ ही धक्का-मुक्की का शिकार भी होना पड़ा। पहले दवा प्राप्त करने को लेकर मरीजों के बीच तकरार भी होती रही।

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

खास बात यह है कि एक भी सुरक्षा कर्मी दवा वितरण काउंटर के पास नजर नहीं आया। आए दिन दवा वितरण काउंटर में मरीजों के बीच तकरार के साथ ही मारपीट भी होती है। डाक्टर विनीत सचान नें बताया की मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्चा काउंटर के साथ ही दवा वितरण कक्ष में भी लाइन लग जाती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा नें बताया: अब खतौनियों में ‘गाटावार’ होगा अंश निर्धारण, गांव वार लाक व्यवस्था बंद

City News Uttar Pradesh

गुमशुदा बच्चे का शव सड़क के किनारे गड्ढे में मिला : परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति फेज-2 के तहत विश्व महिला दिवस के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साइबर क्राइम सेल का हुआ शुभारंभ …

कांग्रेस नें इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ एवं नरेंद्र देव को किया याद: दी श्रंद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

डीएम नागेंद्र प्रताप नें बच्चों को दिया मंत्र : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान

City News Uttar Pradesh

होलिका दाह संस्कार 142 स्थानों पर बिखेरेंगी ज्वाला, फिर बरसेगा रंग

ब्रेकिंग न्यूज़