- विनोद मिश्रा
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रा दिवस पर पूरा जिला तिरंगा मय हो गया। आजादी के महोत्सव का यह अद्भुत,अलौकिक नजारा नें इतिहास रच दिया।

सरकारी,व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा हर घर तिरंगा से सराबोर हो लहराया। प्रभात फेरियां, गाजे -बाजे के साथ शहर में जुलूस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम सी चहुंओर दिखी।

कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें ध्वजा रोहण कर आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में सारगर्भित व्याख्यान दिया। भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण में पार्टी जनों का भारी जमावड़ा रहा।

इसके साध हीं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के नेतृत्व में ध्वजारोहण हो शहर में गाजे -बाजे के साथ राष्ट्र प्रेम के गीतों की गूंज के साथ जगह -जगह महोत्सव जुलूस निकला। राष्ट्र भक्ति में मस्त लोग झूमते, इठलाते, नाचते दिखाई दिये। शाम को विधायक दिवेदी के नेतृत्व में छोटी बाजार चौराहे पर जमकर आतिशबाजी एवं पटाखे छोड़े गये।

सरदार वल्लभभाई पटेल ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सांसद आर के सिंह पटेल द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत करते गजब ढाया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें कई संस्थानों में ध्वजारोहण कर आजादी महोत्सव कार्यक्रम को अनूठा बताया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
