- विनोद मिश्रा
बांदा। अन्ना जानवरों से किसान अत्यधिक परेशान हैं। फसलों को नुकसान पहुंच रहा हैं। इस संदर्भ में समाज सेवी जीसी पटेल के नेतृत्व में डीएम अनुराग पटेल को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया है की जहां प्रदेश सरकार अन्ना गोवंश को संरक्षित कर भरण पोषण के लिए करोड़ों रुपए दे रही है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी आदेशों के प्रति गंभीर नहीं हैं। अप्रैल 2022 से अन्ना, जानवरों को आवारा छोड़ दिया है।

किसानों की गर्मी की फसल बर्बाद होने के बाद अन्ना जानवर धान की फसल भी बर्बाद कर रहे हैं।सड़कों पर झुंड बना कर घूमते हैं। खेतों में फसलें चर रहे हैं एवं वाहनों से टकराकर आए दिन दुर्घटना का शिकार बनते हैं। किसान खेत खलिहान में दिन-रात रहने को मजबूर हैं। जहरीले कीड़े काटते हैं। किसानों की असमय मृत्यु होती है।

किसानों ने कई बार तहसील से लेकर जिला एवं शासन प्रशासन अवगत कराया, लेकिन किसानों कहीं सुनवाई नहीं है। मांग किया कि अन्ना जानवरों को गौशालाओं में शीघ्र संरक्षित कराया जाए अन्यथा की स्थिति में किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।डीएम नें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को त्वरित कार्यवाई के आदेश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
