City News Uttar Pradesh
प्राकृतिक खेती का मसौदा केंद्र को सौंपेंगे प्रदेश के किसान : दो दिवसीय सम्मेलन शुरू
उत्तर प्रदेश

प्राकृतिक खेती का मसौदा केंद्र को सौंपेंगे प्रदेश के किसान : दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

  • विनोद मिश्रा 
बांदा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले के बाद किसानों ने इसकी रीति और नीति पर मसौदा तैयार करने की शुरुआत की है। यह पहल बुंदेलखंड से हुई है। मंगलवार को बड़ोखर खुर्द गांव स्थित ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में प्रदेश के 35 जिलों के अलावा केरल और महाराष्ट्र के प्रगतिशील किसान जुटे। प्राकृतिक खेती के 12वें वार्षिक सम्मेलन और ग्रामोत्सव का आयोजन किया। इसमें तय हुआ कि प्राकृतिक खेती का मसौदा तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।
प्राकृतिक खेती का मसौदा केंद्र को सौंपेंगे प्रदेश के किसान : दो दिवसीय सम्मेलन शुरू
The farmers of the state will hand over the draft of natural farming to the Center: Two-day conference begins
सम्मेलन में केंद्र सरकार की ओर से गठित एमएसपी निर्धारण समिति के एक मात्र किसान प्रतिनिधि और पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने किसानों का आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती के अपने अनुभवों के आधार पर संकलित व्यवहारिक पहलुओं को प्रस्ताव के रूप में केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें। ताकि प्राकृतिक खेती की रीति और नीति निर्धारण में सरकार का दृष्टिकोण किसानों की व्यवहारिक जरूरतों की पूर्ति करने वाला हो। बुंदेलखंड के प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में प्रकृति के साथ तालमेल भरा संतुलन कायम करते हुए जैविक पद्धति पर आधारित कृषि का सफल मॉडल शुरू किया है। यह पूरी दुनिया में प्रचलित हो रहा है।
प्राकृतिक खेती का मसौदा केंद्र को सौंपेंगे प्रदेश के किसान : दो दिवसीय सम्मेलन शुरू
The farmers of the state will hand over the draft of natural farming to the Center: Two-day conference begins
देश-विदेश के किसान यहां आकर प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहे हैं। त्यागी ने कहा कि सरकार के दावे हैं कि सभी सरकारी योजनाएं किसानों तक पहुंच रही हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। इसी वजह से आर्थिक विषमता की खाई लगातार बढ़ रही है। सम्मेलन के मेजबान प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने सभी किसानों और उनके प्रतिनिधियों की अगुवानी की और कार्यक्रम का मकसद बताया।
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेल हाई एलर्ट : सुबह -शाम पुलिस का फ्लैग मार्च, भोजन से डर !

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : “नवेली बुंदेली अभियान” बन गया है “बांदा की शान”

निर्लज्जता पूर्ण लापरवाही : बेंदा पुल की मरम्मतीकरण में विलंब, डीएम की फटकार बेअसर ?

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर ‘कड़ी’ निगरानी : गुणवत्ता पर ‘कसी लगाम’

City News Uttar Pradesh

यूपी का डान विधायक मुख्तार !, बांदा कारागार में कर रहा ऐशो आराम ! ….

City News Uttar Pradesh

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़