City News Uttar Pradesh
बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा 'कड़ा पहरा' : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियां निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। नकल, अव्यवस्था और लापरवाही पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस वर्ष परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में सख्ती दिखाई गई है। शासन की केंद्र निर्धारण नीति के तहत जिले में 61 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया है, जो बीते वर्ष की तुलना में ‘चार’ कम हैं। हालांकि आपत्तियों के बाद केंद्रों की संख्या में बदलाव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा।

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा 'कड़ा पहरा' : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

जिले में इस बार कुल 41,565 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 23,006 और इंटरमीडिएट के 18,559 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इतने बड़े पैमाने पर होने वाली परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा केंद्र निर्धारण नीति के तहत ऑनलाइन सूचनाओं और मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा 'कड़ा पहरा' : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

जानकारी के अनुसार, इस बार कुछ नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष के कुछ केंद्रों को सूची से हटाया गया है। बीते वर्ष जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार संख्या घटाकर 61 कर दी गई है। शासन के निर्देशों के अनुसार, केंद्रों की सूची पर प्राप्त होने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए शासन ने सुरक्षा और निगरानी के कड़े निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर,और वेबकास्टिंग के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफिया ‘बेलगाम’: बांदा में ‘डंप कारोबारियों’ का राज, प्रशासनिक ‘खामोशी’ पर उठे सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

अमन त्रिपाठी मौत कांड : खाकी पर भारी जनाक्रोश, हमीरपुर क्राइम ब्रांच करेगी जांच …

City News Uttar Pradesh

चैत्र नवरात्र को देवी मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ : देर रात तक चली पूजा अर्चना

बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, नहीं हो रहा दवाओं का भरपूर छिड़काव

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुलिस टीम पर हमला-पथराव, महिलाओं ने कर्मियों को दौड़ाया, तीन लोग हुए गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी

ब्रेकिंग न्यूज़