27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम रीभा का 'विकास भवन' में 'छापा': 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका 'वेतन'
उत्तर प्रदेश

डीएम रीभा का ‘विकास भवन’ में ‘छापा’: 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका ‘वेतन’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विकास भवन में बुधवार को जो हुआ, उसने पूरे जिला प्रशासन की “आरामतलबी” पर करारा तमाचा जड़ दिया। अचानक सुबह कार्यालय समय पर डीएम जे. रीभा की एंट्री हुई और दफ्तरों में फाइलें थीं, कुर्सियां थीं लेकिन जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। प्रशासनिक लापरवाही की यह तस्वीर देखकर डीएम का तेवर सख्त हो गया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 विभागों के अधिकारी व 35 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। कई अधिकारियों को मौके पर ही “कड़ी फटकार” भी झेलनी पड़ी।

डीएम रीभा का 'विकास भवन' में 'छापा': 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका 'वेतन'

डीएम के औचक निरीक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, रेशम विकास अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सहायक निदेशक मत्स्य कुल 11 बड़े अफसर नदारद मिले। इनके साथ-साथ 35 कर्मचारी भी ड्यूटी से गायब थे ।

डीएम रीभा का 'विकास भवन' में 'छापा': 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका 'वेतन'

डीएम जे. रीभा ने बिना देरी किए सबका एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश जारी कर दिए। कई अधिकारियों को मौके पर ही ऐसी फटकार पड़ी कि विकास भवन की दीवारों तक ने सुन लिया। निरीक्षण की शुरुआत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से हुई। हालात ऐसे कि विभागाध्यक्ष खुद गायब और कर्मचारी भी “ड्यूटी से छुट्टी” मनाते मिले।

डीएम रीभा का 'विकास भवन' में 'छापा': 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका 'वेतन'

डीएम जे. रीभा का पारा चढ़ गया। साफ शब्दों में चेतावनी दी “सरकारी दफ्तर पिकनिक स्पॉट नहीं हैं। सुबह 10 बजे हर हाल में उपस्थिति चाहिए और 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याओं का निस्तारण अनिवार्य होगा।” इसके बाद समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण समेत अन्य कार्यालयों में भी वही कहानी सामने आई कागज पूरे, जिम्मेदारी शून्य। डीएम ने दो टूक कहा कि अगली बार निरीक्षण में कोई भी अफसर या कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित मिला, तो सिर्फ वेतन कटौती नहीं, कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें योगी सरकार की शिक्षा नीति को बताया सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट

City News Uttar Pradesh

मां विंध्यवासिनी के ‘श्राप’ की चौंकाने वाली गाथा: ‘खत्री पहाड़’ क्यों हो गया ‘कोढ़ी’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण हमारी प्राथमिकता -देवेश कुमार मोनू …

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब, तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पिता ने पति समेत छह के विरुद्ध दर्ज कराई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़