26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता के भतीजे को पीटकर मालगाड़ी के सामने फेंका…

 

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर में मंगलवार की रात रामलीला के आयोजन के बीच विवाद हो गया। हमलावरों ने भाजपा नेता के भतीजे को मारपीट कर जबरन वैन में खींच लिया और रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के सामने फेंक दिया। मालगाड़ी के पहिये के नीचे आया उसका बायां हाथ कंधे से कटकर अलग हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।घाटमपुर के गांव गोपालपुर निवासी उमेश द्विवेदी का नगर के बस्ती रोड पर मकान है। वह भाजपा घाटमपुर नगर मंडल के महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर रहे हैं। मंगलवार रात गांव गोपालपुर में रामलीला का आयोजन था, जहां मध्य रात उमेश के 28 वर्षीय भतीजे ललित पुत्र करुणेश द्विवेदी का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।उमेश के मुताबिक सूचना पर वह गांव गए थे और भतीजे को समझाने के बाद घर छोड़कर लौट आए थे। भोर पहर वह दोबारा रामलीला स्थल पर पहुंच गया था, जहां से कुछ युवक मारपीट कर उसे मारुति वैन में ले गए और कानपुर बांदा रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के सामने फेंक दिया। मालगाड़ी की चपेट में आकर ललित का बायां हाथ कंधा से कट कर अलग हो गया है।
सुबह करीब छह बजे जानकारी होते ही स्वजन व भाजपाई मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और अनन फानन ललित को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में हैलट रेफर कर दिया। उसका हाल लेने के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक उपेंद्र पासवान समेत भाजपा नेता भी पहुंचे। ललित को गंभीर हालत में हैलट कानपुर अस्पताल से किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ उपचान के लिए भेजा गया है।
सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जिसमें नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल”

City News Uttar Pradesh

धर्मेंद्र कुमार का ‘कमाई मंत्र’ हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने ‘प्रदेश में रचा कीर्तिमान’

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों का आनलाइन हाजिरी के विरोध में तार्किक प्रदर्शन : बीएसए को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

तालाब में बोरी के अंदर बंद मिला महिला का शव: नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

मंत्री रामकेश ‘जल जीवन मिशन’ में लापरवाही पर ‘खफा’ : अधिकारियों पर गिरेगी ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग साहब करें उद्धार: तिंदवारी कस्बा कर रहा पुकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़