City News Uttar Pradesh
सचिवालय बना 'सफेद हाथी': कीचड़ में 'कैद' हुई सरकारी व्यवस्था, कागजों की हकीकत उजागर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सचिवालय बना ‘सफेद हाथी’: कीचड़ में ‘कैद’ हुई सरकारी व्यवस्था, कागजों की हकीकत उजागर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कमासिन विकासखंड की ‘ग्राम पंचायत सोनहुला’ की ‘तस्वीर’ सरकारी योजनाओं की ‘जमीनी हकीकत बयां’ कर रही है। यहां ‘लाखों रुपये खर्च कर पंचायत सचिवालय तो खड़ा’ कर दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए ‘सड़क बनाना शायद जिम्मेदारों को जरूरी नहीं’ लगा। ‘नतीजा ‘यह है कि ‘बारिश आते ही सचिवालय तक जाने वाला रास्ता दलदल और जलभराव में तब्दील’ हो जाता है और ‘सरकारी भवन’ आम लोगों के लिए लगभग ‘बेकार’ साबित हो जाता है।

सचिवालय बना 'सफेद हाथी': कीचड़ में 'कैद' हुई सरकारी व्यवस्था, कागजों की हकीकत उजागर !ग्रामीणों का कहना है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य जरूरी ‘सरकारी काम’ कराने के लिए ‘सचिवालय जाना मजबूरी है, लेकिन हर बार कीचड़ से होकर गुजरना’ पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं, कपड़े खराब हो जाते हैं और बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। अंशुमान सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, अंकुश पटेल सहित ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर पंचायत सचिवालय बनवाया, तो आखिर वहां तक पहुंचने के लिए सड़क क्यों नहीं बनाई गई ? क्या जनता की सुविधा केवल कागजों में ही सीमित है?

सचिवालय बना 'सफेद हाथी': कीचड़ में 'कैद' हुई सरकारी व्यवस्था, कागजों की हकीकत उजागर !ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष करीब चार महीने तक रास्ते में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। ऐसे में पंचायत सचिवालय तक पहुंचना ‘किसी चुनौती से कम नहीं’ होता। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से पूरी तरह ‘वाकिफ’ हैं, लेकिन ‘समाधान’ के लिए अब तक कोई ‘ठोस कदम’ नहीं उठाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया की उन्होंने बताया कि सचिवालय तक पहुंच मार्ग की लंबाई करीब एक किलोमीटर है, जिसका निर्माण ग्राम पंचायत के बजट से संभव नहीं है। प्रश्न उठता है की जब ‘सचिवालय तक पहुंचने की सड़’क ही नहीं, तो आखिर ‘लाखों रुपये खर्च कर भवन’ बनाने का क्या ‘औचित्य’ ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जामिया अरबिया मदरसा के उलेमा हबीब नजीब पर ‘उठे सवाल’ ? एनआईए छापे से लेकर जमीन घोटालों तक आरोपों की ‘झड़ी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन

ठेकेदार सुरेश ‘सिस्टम’ का ‘सुपर माफिया’ ? करोड़ों के ‘मानक विहीन’ काम, डीएम, सीएम के लिये चुनौती ?

City News Uttar Pradesh

“अमन” की डूबने से मौत या “हत्या” ! पुलिस के लिए बना “सरदर्द”, क्यों नहीं सीबीआई जांच ? …

City News Uttar Pradesh

देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़