City News Uttar Pradesh
निर्वाचन में लगे अधिकारी समय से कार्य करें पूरा -आयुक्त दिनेश सिंह
उत्तर प्रदेश

निर्वाचन में लगे अधिकारी समय से कार्य करें पूरा : आयुक्त दिनेश सिंह

 

– महिला व दिव्यांग मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ें
– प्रतिदिन निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश
– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की वीडियो काॅन्फ्रेंस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शीं ढंग से सम्पन्न कराना है। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों को समय से पूरा कराएं। प्रतिदिन निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की जाए।

निर्वाचन में लगे अधिकारी समय से कार्य करें पूरा -आयुक्त दिनेश सिंह
Commissioner Dinesh Singh Instructions: The officers engaged in the election should complete the work on time

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के दौरान जेन्डर रेसियो को सुधारने के लिए जिन महिला मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में नही हैं, उनके नाम जुड़वाए जायें। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के नाम भी प्राथमिकता पर मतदाता सूची में जोडे जायें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या बढाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जेन्डर रेसियो को सुधारने के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक कर इनकी भागीदारी बढायी जाये। श्री शुक्ला ने कहा कि जेन्डर गैप का बूथवार विश्लेषण करके प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य किया जाये।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था कर ली जाये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजे जायेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में धनबल के प्रयोग को नियंत्रित करने के व्यय निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये जायें।

निर्वाचन में लगे अधिकारी समय से कार्य करें पूरा -आयुक्त दिनेश सिंह
Commissioner Dinesh Singh Instructions: The officers engaged in the election should complete the work on time

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने मण्डल के जिला निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्य समय से सम्पन्न कराये जायें। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जिन लोंगो ने आवेदन किया है, उनकी स्थलीय जांच अवश्य की जाये। बैठक में आईजी के सत्यनारायण, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी तथा विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मासूम से दरिंदगी: जंगल में तड़पती मिली बच्ची, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया ‘हैवान’

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

यूपी के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब 67 जिलों को पाबंदियों से राहत …

City News Uttar Pradesh

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा !

अंकित बासू की ‘अटल सरोवर’ पर ‘पैनी’ नजर: निर्माण में ‘लापरवाही’ पर लगाई फटकार !

ब्रेकिंग न्यूज़