31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अमन हत्याकांड: अनशनस्थल पर पहुंची हमीरपुर पुलिस, दो दिन की मांगी मोहलत
उत्तर प्रदेश

अमन हत्याकांड: अनशनस्थल पर पहुंची हमीरपुर पुलिस, दो दिन की मांगी मोहलत

 

– सीओ ने अमन के माता-पिता से की बात, बोले-चल रही है जांच
– इंसाफ के लिए जारी  है अनशन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इंसाफ के लिए अमन के माता-पिता का अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी हमीरपुर अनशन स्थल पर पहुंचे और अमन के माता-पिता से बातचीत की। कहा कि अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में इंसाफ दिलाया जाएगा। इधर, मीडिया कर्मियों ने जब सवाल पूछने शुरू किए तो हमीरपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी कतराते नजर आए।

अमन हत्याकांड: अनशनस्थल पर पहुंची हमीरपुर पुलिस, दो दिन की मांगी मोहलत
Aman massacre: Hamirpur police reached the fasting site, sought extension of two days

अमन हत्याकांड को डेढ़ महीने से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। अनशन पर बैठे माता-पिता का कहना है कि उसके बेटे की मौत की सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी न होने तक वह बेटे की अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे। हमीरपुर क्राइम ब्रांच की टीम में आए क्षेत्राधिकारी ने अनशनकारी माता-पिता से कहा कि वह पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। किसी के दबाव में नहीं हैं। हमें दो दिन का मौका दीजिए। अनशनकारियों ने कहा कि डेढ़ माह हो रहे हैं। अब तक कुछ नहीं हुआ।

अमन हत्याकांड: अनशनस्थल पर पहुंची हमीरपुर पुलिस, दो दिन की मांगी मोहलत
Aman massacre: Hamirpur police reached the fasting site, sought extension of two days

पिता संजय त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा। उधर, अनशनकारी ने बताया कि बीती रात कई अज्ञात लोग अनशन स्थल आए और धमकियां दीं व अभद्रता की। उधर, दूसरे दिन अनशन स्थल पर सपा नेता सुशील त्रिवेदी, शैलेंद्र बोस और पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव सहित प्रजापति कुभंकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति, शालिनी पटेल, रूबी जैनब, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, अमित पटेल, मनोज निगम लाला आदि भी अनशन स्थल पर पहुंचे और मांगों को जायज बताया।


– किसान मजदूर संघ भी समर्थन में

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ (अराजनैतिक) ने अमन हत्याकांड को लेकर मृतक के माता-पिता द्वारा किए जा रहे अनशन और मांगों का समर्थन किया है। कहा है कि संघ के लोग भी अमन के माता-पिता के साथ अनशन पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया सहित ठाकुर उमा सिंह, दिनेश कुमार निरंजन, प्रमोद कुमार यादव, मुन्ना तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, नीरज कुमार यादव, संतोष कुमार शुक्ला, ज्योति शुक्ला, नीरज शर्मा, अमित सिंह पटेल, मनोज चौरसिया, हबीब, रफीक, पप्पू आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की तीन दिवसीय कार्यशाला में गुणगान कर दिया पैगाम

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: महिला विधेयक नारी उत्थान में साबित होगा मील का पत्थर

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की किस्मत लाटरी होगी बंद ? राजनीति में चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम “अटल योजना” पर अटल,निर्देशों की कसी कमान….

बांदा : चाकू से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ! …

ब्रेकिंग न्यूज़