
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। मानिकपुर की “सियासत में इन दिनों एक पुल भारी पड़” रहा है। “बरदहा नदी” के चमरौहा घाट पर 14.92 करोड़ के “पुल की मंजूरी क्या मिली, मानिकपुर में श्रेय की लूट मच” गई।
एक तरफ हैं भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, जिनकी “कर्मठता और निरंतर प्रयास” की “फाइलें गवाही” दे रही हैं, तो दूसरी तरफ हैं वर्तमान विधायक अविनाश द्विवेदी, जिनके मीडिया में दिए “बयान जनता को हास्यास्पद” लग रहे हैं।
यह “पुल कोई चुनावी जुमला नहीं, दशकों पुराना दर्द” था। ऊंचाडीह मजरा के चमरौहा के पास “बरदहा नदी” बरसात में मानिकपुर के आधा दर्जन से “ज्यादा गांवों को दो हिस्सों में बांट” देती थी।
यूपी-एमपी का संपर्क टूट जाता था। बच्चों की स्कूल, मरीजों का अस्पताल और किसानों का “मंडी तक पहुंचना दूभर” था। बताया जाता है कि आनंद शुक्ला ने “अपने चुनाव में इसे सिर्फ वादा नहीं, संकल्प” बनाया था।
विधायक रहते हुए उन्होंने शासन से लेकर विभाग तक “लगातार पत्राचार, प्रस्ताव और पैरवी” की। यही वजह है कि आज जब पुल के साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति आई है, तो “मानिकपुर की जनता इसे शुक्ला की कर्मठता की जीत” बता रही है और “जगह-जगह उनका अभिनंदन” कर रही है।
इसके उलट वर्तमान विधायक की प्रेसवार्ता ने “सियासी पारा और बढ़ा” दिया। उन्होंने दावा तो अपना ठोका, साथ ही तंज भी कसा कि पूर्व विधायक कामयाबी लूटेंगे। लेकिन सवाल यह है कि “अगर मेहनत वर्तमान की थी, तो फाइल इतने साल तक धूल क्यों फांक” रही थी? मानिकपुर की “जनता सब समझती” है। इस बार “तर्क और कर्मठता, दोनों ही आनंद शुक्ला के साथ खड़े नजर” आ रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
