- विनोद मिश्रा
बांदा : जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में आज राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सनी पटेल का एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस जनों द्वारा स्वागत किया गया।प्रांतीय महासचिव एनएसयूआई आकाश दीक्षित ने सनी पटेल के नाम की जैसे ही घोषणा की कांग्रेस कार्यालय एनएसयूआई जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे गूंज उठा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने शनि पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि बांदा एनएसयूआई के लिए सशक्त नेतृत्व मिल गया है। अब जनपद में छात्रों की समस्याएं देखने के लिए नई टीमें गठित होगी। समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। प्रांतीय महासचिव आकाश दीक्षित ने कहा वह बुंदेलखंड में एनएसयूआई का सशक्त संगठन खड़ा करने में लगे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सनी पटेल ने कहा कि जो हाईकमान द्वारा मुझे जिम्मेदारी दी गई है मैं उसका ईमानदारी से निर्वहन करुंगा।
स्वागत समारोह में सोशल मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी सत्येंद्र तिवारी नन्ना, विनय सिंह सानू, सलीम पटेल ,साबिर शेख ,प्रियांशु मिश्रा ,अजीत, अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह, सलमान ,इरफान, विवेक दुवेदी, राजू दुवेदी ,प्रिंस पटेल, अजय सोनी, राममिलन ,ललित आशीष, दिल सेन ,प्रेम ,अनिल ,संजू सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
