24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बहुचर्चित बाल यौन उत्त्पीडनका मामला, आरोपी जेई और उसकी पत्नी की रिमांड बढ़ी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । चित्रकूट मंडल में बच्चों के यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी सह आरोपी दुर्गावती की रिमांड अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब यह 12 फरवरी तक की गई है। उधर, सीबीआई ने अदालत के समक्ष कहा कि 14 फरवरी को विवेचना के 90 दिन पूरे हो रहे हैं। इससे पहले ही वह चार्जशीट दाखिल करेगी। मंगलवार को इस केस की सुनवाई कर रहे पंचम एडीजे/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मोेहम्मद रिजवान अहमद के समक्ष पति-पत्नी दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई।


सीबीआई के इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने न्यायाधीश से अनुरोध किया कि 14 फरवरी से पहले रिमांड की तिथि दी जाए, क्याेंकि 14 को विवेचना के 90 दिन पूरे हो रहे हैं। इसी अवधि में आरोपपत्र दाखिल करना है। न्यायाधीश ने 12 फरवरी निर्धारित कर दी। उधर, अधिवक्ता भूरा निषाद ने आरोपी दुर्गावती जमानत अर्जी पेश की। इस पर बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ता निषाद ने जमानत अर्जी पर नाट प्रेस (बलहीन) लिखकर बहस नहीं की। अधिवक्ता ने कहा कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद वह अध्ययन करेंगे, उसके बाद जमानत अर्जी दाखिल करेंगे। अबकी सुनवाई के दौरान सीबीआई सीओ/विवेचक अमित कुमार अदालत में उपस्थित नहीं थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैक में सवा पांच करोड़ का घोटाला : बर्खास्तगी और निलंबन के बाद खाता धारक हुये तलब !

रामनवमी की रात शानदार प्रोग्राम : सबके प्यारे राम नें बांधा शमां !

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव …

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh

महोबा : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जान को हैं खतरा …

ब्रेकिंग न्यूज़