– डायल 112 और जनपद नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया
विनोद मिश्रा
बांदा। आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके पूर्व परेड का भी निरीक्षण किया। साज-सज्जा और वर्दी का टर्नआउट चेक हुआ। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का घूम-घूमकर आईजी ने जायजा लिया। निर्देश दिए कि समय-समय पर अभियान चलाकर स्वच्छता बनाए रखें।

पुलिस महानिरीक्षक ने परेड निरीक्षण में जवानों की टोलियों को चेक किया। साज सज्जा तथा वर्दी का टर्नआउट चेक किया। सन्तोषजनक पाए जाने पर परेड कमाण्डर को परेड शुरू करने के निर्देश दिये। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया और साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस लाइन में आवासीय स्थानों को साफ एवं स्वच्छ रखें। समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर पुलिस लाइन को स्वच्छ रखें। परिसर भ्रमण के दौरान डायल-112 एवं जनपद नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। नियुक्त कर्मचारियों से उनके कर्तव्य के बारे में पूछा गया। सभी कर्मियों द्वारा बारी-बारी से जबाव संतोषजनक दिया गया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन्स के परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और वाहनों की साफ-सफाई एवं परिवहन शाखा परिसर का जायजा लिया। उनके अभिलेखों का भी अवलोकन किया। प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देशित किया कि प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियों का रूटीन चेकअप करें। वाहनों में लगे सीसीटीवी कैमरो को दुरूस्त किया जाए। थानों पर चल रहे वाहनों का विशेष ध्यान दिया जाए। डीजल, आयल एवं समय-समय पर सर्विसिंग कराई जाए। परिवहन शाखा में खड़े वाहनों की स्थिति परिसर की साफ-सफाई सन्तोष जनक मिली। परिवहन शाखा के निरीक्षण के बाद शस्त्रागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले शस्त्रागार की सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा आईजी को सलामी दी गई। आईजी ने शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त प्रकार के शस्त्रों को चैक किया। साथ ही दंगा निरोधक उपकरणों को भी चेक किया।
प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स को निर्देशित किया गया कि समस्त प्रकार के शस्त्रों की साफ-सफाई नियमित कराएं। समय-समय पर कर्मचारियों को फायरिंग कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के बाद पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन में उपलब्ध अभिलेखों को चेक किया। गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर, कैटीन, चक्की, राशन शाप आदि के अभिलेखों को चेक किया। अभिलेखो का रख रखाव भी अच्छा पाया गया। निरीक्षण दौरान एसपी, एएसपी, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी बबेरू, क्षेत्राधिकरी नरैनी, क्षेत्राधिकारी अतर्रा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
