City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आम बजट, बुन्देलखंड दलहन उत्पादन में भरेगा उड़ान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आम बजट पेश हो चुका है औऱ दलहन उत्पादन के लिए मसहूर बुन्देलखंड में बजट के प्राविधान से इन फसलों को उड़ान मिल सकती है।वह कैसे हम आपको समझाते हैं।अकेले चित्रकूटधाम मंडल में चार लाख 85 हजार से ज्यादा हेक्टेअर में चना, मटर, मसूर व अरहर की फसलें पैदा होती हैं।

आम बजट में दाल अथवा दलहन वाली फसलों के लिए लगभग 10531 करोड़ रुपये का प्राविधान रखा गया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि दाल उत्पादित क्षेत्रों एवं इन फसलों की पैदावार करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसे बुंदेलखंड से जोड़कर देखा जाए तो यहां पहले से ही सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। निश्चित ही बुंदेलखंड दाल हब के रूप में विकसित होगा। इससे दलहनी फसलों की पैदावार करने वाले किसानों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होना माना जा रहा है। मौसम व जलवायु के लिहाज से देखा जाए तो दलहनी मुख्य रूप से चना, मटर, मसूर व अरहर जैसी फसलों के लिए यहां की माटी बेहद मुफीद है। बुंदेलखंड के अकेले चित्रकूटधाम मंडल में चार लाख 87 हजार हेक्टेअर दलहनी लक्ष्य के सापेक्ष इस वर्ष रबी में चार लाख 96 हजार हेक्टेअर में यह फसलें बोयी गई हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाकी का ‘काला’ सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले दिव्यांग जनों की भाजपा कर रही विशेष चिंता : सुविधाओं पर है ध्यान

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत

मंत्री रामकेश ने कहा पेड़ लगाये: बुंदेलखंड को पर्यावरण के अनुकूल बनाये

Banda- डीएम हर्ष फायरिंग पर सख्त: लाइसेंस सत्यापन में अब कारतूसों का भी होगा हिसाब…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़