26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले दिव्यांग जनों की भाजपा कर रही विशेष चिंता : सुविधाओं पर है ध्यान
उत्तर प्रदेश

मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले दिव्यांग जनों की भाजपा कर रही विशेष चिंता : सुविधाओं पर है ध्यान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें में 331 दिव्यांगजनों को 54 लाख 90 हजार की धनराशि के 569 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण हुआ।

मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले दिव्यांग जनों की भाजपा कर रही विशेष चिंता : सुविधाओं पर है ध्यान
Minister Narendra Kashyap said that BJP is taking special care of disabled people: focus is on facilities.

दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनोें की जीवन यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिए पूरी संवेेदनशीलता के साथ एलिम्को द्वारा कार्य किया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रही है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के भरण-पोषण की धनराशि को बढाकर दस हजार रुपये प्रतिमाह की है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले दिव्यांग जनों की भाजपा कर रही विशेष चिंता : सुविधाओं पर है ध्यान
Minister Narendra Kashyap said that BJP is taking special care of disabled people: focus is on facilities.

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा हेतु दो विश्वविद्यालय प्रदेश में संचालित हैं। सांसद आर.के सिंह पटेल ने कहा दिव्यांगजन को सरकार द्वारा हर सम्भव मदद की जा रही है। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने भी दिव्यांगजनों को संबोधित किया।

मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले दिव्यांग जनों की भाजपा कर रही विशेष चिंता : सुविधाओं पर है ध्यान
Minister Narendra Kashyap said that BJP is taking special care of disabled people: focus is on facilities.

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोडने व सशक्त बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर समय सुविधा दी जायेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं इन्द्रपाल पटेल,पंकज अग्रवाल अध्यक्ष जिला काॅपरेटिव बैंक, ब्लाक प्रमुुख बडोखर खुर्द शस्वर्ण सिंह सोनू, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, संदीप कुमार सहायक प्रबन्ध एलिम्को उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी आग : सबकुछ जलकर हुआ खाक

परिवहन विभाग द्वारा चार स्कूली वाहनों के चालान: एक किया गया सीज, ट्रकों को अभय दान !

City News Uttar Pradesh

मरौली का लाल सोना धरती रक्त से करेगा क्या लाल : थानेदार अर्जुन एहतियातन होशियार

मत्स्य मंत्री संजय निषाद एवं मंत्री रामकेश ने किया समीक्षा: अधिकारियों को बताया लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

दलजीत और धनंजय की ‘दोस्ती’ नें मित्रता का दर्शाया महत्व: आत्मीय प्रेम से ‘महकी फिजां’

City News Uttar Pradesh

Banda : समाजवादी लैपटाप को देखने, युवक के साइबर कैफे पहुंचे अखिलेश यादव…

ब्रेकिंग न्यूज़