City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश नें देखी कथित नाकाबिल अफसरों की करतूत !
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें देखी कथित नाकाबिल अफसरों की करतूत !

  • विनोद मिश्रा

ललितपुर। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कचनौंदा बांध का निरीक्षण किया। यहां “सिंचाई विभाग के कथित नाकाबिल अफसरों और कर्मचारियों ने सैकड़ों धरती पुत्रों को संकट में डाल दिया” है। बिना मुआवजा दिए कचनौंदा बांध के डूब में तैयार फसल सहित सैकड़ों एकड़ खेत डुबो दिए। इस समस्या से जूझ रहे ग्राम कल्यानपुरा व खिरिया छतारा के किसान दर-दर ठोकरें खाने को विवश है। उनमें जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें देखी कथित नाकाबिल अफसरों की करतूत !
Jal Shakti Minister Ramkesh saw the actions of alleged incompetent officers!

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ललित पुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। उनके संज्ञान में आया की “सिंचाई विभाग यहां खेल कर कांटा में कुलाटी मार रहा” है। इन्हीं सब सूचनाओं के संदर्भ में उन्होंने कचनौंदा बांध का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां से संचालित सिंचाई एवं जल जीवन मिशन के तहत घरों को पानी की आपूर्ति की स्थितियों के देखा।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें देखी कथित नाकाबिल अफसरों की करतूत !
Jal Shakti Minister Ramkesh saw the actions of alleged incompetent officers!

मालूम हो की सजनाम व बानयी नदी के मिलन स्थल पर सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए कचनौंदा बांध में चरणबद्ध ढंग से जलभण्डारण का कार्य जारी है। बांध का उच्चतम जलस्तर 341.70 मीटर है।इस बार की बारिश में 341.10 मीटर तक बांध में पानी का भंडारण किया गया है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें देखी कथित नाकाबिल अफसरों की करतूत !
Jal Shakti Minister Ramkesh saw the actions of alleged incompetent officers!

उसको फुल भरने में महज .60 मीटर तक पानी की और आवश्यकता है। फिलहाल बांध में पेयजल, सिंचाई आदि कार्यों के उपयोग को 49.07 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मौजूद है।इस बार के जलभण्डारण ने बांध परियोजना को तकनीकी रूप से बेहद कमजोर साबित कर दिया है। बांध में चरणबद्ध ढंग से पानी का भण्डारण करते समय बानयी नदी के आस पास बसे कई ग्राम पंचायतों के खेत जलमग्न हो गए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वोट चोर गद्दी छोड़ो: बांदा में कांग्रेस नें खोला मोर्चा, चला हस्ताक्षर अभियान

City News Uttar Pradesh

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

City News Uttar Pradesh

भाजपा का “मेरी माटी मेरा देश अभियान” : दिलों में उतरने को बनाया प्लान

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, किसानों को 72 घंटे में गेहूं का भुगतान करें सुनिश्चित

रोड पर डामरीकरण में धांधली : महोल्ले में रोष, जांच पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार …

ब्रेकिंग न्यूज़