26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: प्रदेश के सभी ज‍िलों में जाएगी आयोग की टीम, तीन माह में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी : सीएम योगी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, किसानों को 72 घंटे में गेहूं का भुगतान करें सुनिश्चित

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई। गेहूं खरीद के लिए प्रदेश में प्रस्तावित 6000 में से 4593 केंद्र खोले जा चुके हैं। इनमें से 3989 केंद्रों पर पहले दिन गेहूं खरीदा गया। गेहूं खरीद 15 जून तक की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया है गेहूं बेचने वाले किसानों के बैंक खातों में भुगतान 72 घंटे के भीतर कर दिया जाए।

यूपी : सीएम योगी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, किसानों को 72 घंटे में गेहूं का भुगतान करें सुनिश्चित
UP: CM Yogi’s instructions to all district magistrates, ensure that farmers pay wheat in 72 hours

उन्होंने कहा है कि क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो। किसानों को गेहूं के एमएसपी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का एमएसपी 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस वर्ष 60 लाख टन गेंहू खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। गेहूं बेचने के लिए अब तक 148383 किसान आनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मंडियों से फसल की समय पर उठान सुनिश्चित करने और मंडियों में किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि यूपी की सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी करने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड पर हैं। पिछले एक सप्ताह में कई जिलों का दौरा भी कर चुके हैं। साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत मुख्यमंत्री गुरुवार को गाजियाबाद के एसएसपी और सोनभद्र के डीएम को निलंबित देकर कड़ा संदेश भी दे चुके हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जनसुनवाई में ‘सिस्टम बेनकाब’: महिला आयोग ने ‘अफसरों’ को लगाई फटकार’

City News Uttar Pradesh

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !

City News Uttar Pradesh

Banda : पहली बार मॉस्क लगाकर चुनाव कराएंगे कर्मचारी …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का प्रयास : भूगर्भ जल अब जमकर भरेगा उछाल …

City News Uttar Pradesh

सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर

City News Uttar Pradesh

रूठी पत्नी नहीं मानी तो दुनिया को कहा अलविदा : मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़