24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दस साल की 'जुदाई' के बाद मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन: बांदा पुलिस ने 'खोए लाल' को 'सौपा'
उत्तर प्रदेश

दस साल की ‘जुदाई’ के बाद मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन: बांदा पुलिस ने ‘खोए लाल’ को ‘सौपा’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक मां ने 10 साल बाद अपने बेटे को गले लगाकर ऐसी खुशी पाई,जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी। 2015 में चित्रकूट के अमावस्या मेले में 6 वर्षीय बांदा निवासी बच्चा खेलते-खेलते अपनी मां संगीता से बिछड़ गया था। तब से मां ने हर संभव जगह अपने बेटे की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मजबूरी में वह गुजरात में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती रहीं, लेकिन उनके जीवन का सबसे बड़ा सहारा बच्चा खो गया था।

दस साल की 'जुदाई' के बाद मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन: बांदा पुलिस ने 'खोए लाल' को 'सौपा'

कुछ महीने पहले मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक छोटे बच्चे को रेलवे लाइन पर अकेले भटकते देखा। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह बांदा के मरका रहने वाला है। बाल संरक्षण टीम और पुलिस की सतत जांच के बाद यह पता चला कि यह वही बच्चा है जो 10 साल पहले अपनी मां से बिछड़ गया था।

दस साल की 'जुदाई' के बाद मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन: बांदा पुलिस ने 'खोए लाल' को 'सौपा'

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को उसकी मां के पास पहुंचाया। मां ने अपने लाल को देखते ही उसे गले लगाया और फूट-फूटकर रो पड़ी। बच्चा भी अपनी मां की बाँहों में सिर रखकर भावुक होकर रोने लगा। इस पुनर्मिलन के दृश्य ने वहां उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

दस साल की 'जुदाई' के बाद मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन: बांदा पुलिस ने 'खोए लाल' को 'सौपा'

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बाल संरक्षण टीम ने बच्चे की खोज में हर पहलू का ध्यान रखा। साथ ही जो लोग बच्चे को ले गए थे, उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि यह केवल एक खोजबीन नहीं, बल्कि मानवता और प्रतिबद्धता की जीत है। मां संगीता ने कहा, “मैं 10 साल तक अपने बेटे की तलाश करती रही। आज उसे देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू हैं। पुलिस टीम ने मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद पूरी की।“

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का ‘तुगलकी’ फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

बकरी चराने घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिक युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का प्रयास: सात करोड़ से साढा एवं अलोना नहरों का होगा पुनरुद्धार

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाड़ कपाउ ठंड : मेडिकल कालेज प्राचार्य कौशिक नें दी बचाव की सलाह

City News Uttar Pradesh

होली सेहत पर ढायेगी कयामत ! दुकानदार खाद्य पदार्थों के नाम पर बेधड़क बेच रहे स्लो प्वाइजन ! 

कनवारा खदान खंड पांच में माफिया का बालू की डकैती तहलका ? कार्यवाई में विलंब कैसा ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़