
- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा है की “किसान फायदा उठालें नहीं तो विलंब” होने पर पछतायेंगे। मंत्री नें यह बात “मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत निशुल्क बोरिंग के संदर्भ” में कही। मंत्री का “यह अंदाज चर्चा में है, क्योंकि मामला खेत की प्यास बुझाने” का है।
राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने “एक खास भेंट” में बताया कि आज भी “निजी नलकूप लगवाना छोटे किसान के लिए टेढ़ी खीर” है। “बोरिंग” कराने से लेकर “बिजली कनेक्शन और मोटर तक में लाखों में खर्च बैठ” जाता है, जिसे हर कोई नहीं उठा पाता। इसी “दर्द को समझते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना 2026 शुरू” की है। इस” योजना के तहत पात्र किसानों को गहरे नलकूप की बोरिंग के लिए 2.65 लाख रुपये तक का अनुदान” दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, “नलकूप को चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन के नाम पर 68 हजार रुपये तक की अलग से सहायता” का “प्रावधान” है। यह “पैसा नियमों के अनुसार सीधे विद्युत विभाग को भेजा” जाता है। मंत्री रामकेश ने कहा कि “योजना का मकसद साफ” है, “किसान नहर के भरोसे न रहे, अपने खेत में ही सिंचाई का पक्का इंतजाम” करे। जब अपने खेत में पानी होगा तो फसल समय पर बोई जाएगी और पैदावार भी बढ़ेगी। उन्होंने “किसानों से अपील” की कि “वे समय रहते आवेदन करें और योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को आत्मनिर्भर बनाएं, विलंब करने पर मौका हाथ से निकल” सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
