City News Uttar Pradesh
डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत
उत्तर प्रदेश

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी देश-प्रेम में रचे-बसे नजर आ रहे हैं। पैदल व वाहनों से शहर में मार्च कर जनपद वासियों को तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान व प्रेम का संदेश दे रहे हैं।

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत
Dial 112’s tricolor march: SP flagged off from police line, district police is awakening the feeling of patriotism among the general public

जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके क्रम में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें डीआइजी विपिन मिश्रा से लेकर एसपी अभिनंदन तक की पूरी सहभागिता है। वह भी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ पैदल मार्च पर निकले हैं। एसपी के निर्देश पर जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत कर रही है।

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत
Dial 112’s tricolor march: SP flagged off from police line, district police is awakening the feeling of patriotism among the general public

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डायल-112 के 24 वाहनों से तिरंगा रूट मार्च का आयोजन किया गया। एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। तिरंगा रूट मार्च में करीब 100 पुलिसकर्मियों की ओर से हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गाने की धुन पर रैली निकाली गई ।

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत
Dial 112’s tricolor march: SP flagged off from police line, district police is awakening the feeling of patriotism among the general public

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी सदर आनंद कुमार पांडेय की उपस्थिति में सभी वाहन जरैली कोठी, अशोक लाट तिराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, मवई बाईपास, तिंदवारी बाईपास, कालूकुआं, खूटी तिराहा, अतर्रा चुंगी, नवाब टैंक, मर्दननाका, कालवनगंज, बलखंडीनाका होते हुए रेलवे स्टेशन पर सलामी देने के साथ समाप्त हुई । कार्यक्रम को सफल बनाने में डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह गौर और डायल 112 कार्यालय में नियुक्त आरक्षी मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान साड़ी खंड एक में भाजपा के पूर्व सांसद की ‘डकैती’ ? प्रशासन बना धृतराष्ट्र !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘पंडित’ विकल्प पर ‘फूटा गुस्सा’: बोले- गरिमा से ‘खिलवाड़’ नहीं बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल

City News Uttar Pradesh

गोदाम हाउस फुल, दस दिन से एफसीआई केंद्र पर खरीद बंद

City News Uttar Pradesh

बांदा गोल्ड मैडल हासिल करने की ओर : अन्य जिले फिलहाल पिछलग्गू !

City News Uttar Pradesh

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़