City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो "नाइंसाफी" है !
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो “नाइंसाफी” है ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम मोदी से विपक्षी सांसदों की तथ्यात्मक नाराजगी है। सांसद निधि और उनके वेतन से कटौती करके गरीबों को दिए जा रहे राशन के झोलो को उन्होंने निशाना बना धर्म और कर्म युध्द का वार किया है।पीएम और सीएम की तस्वीरों पर सवाल कर शब्द बाण दागे हैं। सांसद खफा हैं। उनका कहना है कि यह तो नाइंसाफी है। झोलो पर सांसदो का नाम अंकित होना चाहिये।

पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो "नाइंसाफी" है !
दरअसल बांदा के राज्य सभा सांसद विशंभर निषाद के राज्यसभा में पूछे प्रश्न के जवाब में केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि मंत्रिमंडल के निर्णय के पर वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 में सांसद निधि योजना लागू न करने का निर्णय लिया गया है।


विधेयक पारित करके कोरोना की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 2020 से दो वर्ष तक सांसदों के वेतन में 30 फीसदी कमी कर दी गई है। इस पैसे को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन और टीकाकरण कराने में खर्च किया जा रहा है।


सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सरकार के इस फैसले पर आपत्ति की है। कहा है कि हरेक सांसद की दो वर्ष की निधि 10 करोड़ और 30 फीसदी वेतन काटकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी अपना प्रचार कर रहे हैं। राशन के थैलों में उन्हीं की फोटो छपी है। सांसदों का कहीं नाम नहीं है। यह सांसदों की उपेक्षा है,साथ ही ना इंसाफ़ी भी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बस स्टैण्ड पर ‘भू-माफिया’ की नजर: पंकज मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र, किया ‘बड़ा खुलासा’

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल बना भ्रष्टाचार का जंगल: करोड़ों का हरियाली खेल उजागर, सिस्टम मौन दर्शक !

City News Uttar Pradesh

भाजपा की त्रिमूर्ति रामकेश, प्रकाश और सुनील: मोदी मय माहौल को कर रहे रंगीन

City News Uttar Pradesh

वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने पर चार आरोपित हुए गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़