27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल हुई नाराज, बोलीं- सोनिया गांधी कहेंगी तो दे दूंगी कांग्रेस से इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल हुई नाराज, बोलीं- सोनिया गांधी कहेंगी तो दे दूंगी कांग्रेस से इस्तीफा

चित्रकूट। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने अभी प्रत्याशियों की पहली सूची ही जारी की है, जिसे लेकर आक्रोश भी सतह पर आना शुरू हो गया है। चित्रकूट से टिकट कटने से नाराज गुलाबी गैंग कमांडर व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संपत पाल ने प्रत्याशी का प्रचार नहीं करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी अगर वह कहेंगी तो वह इस्तीफा भी दे देंगी।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल हुई नाराज, बोलीं- सोनिया गांधी कहेंगी तो दे दूंगी कांग्रेस से इस्तीफा
UP Election 2022: Gulabi Gang Commander Sampat Pal got angry, said – If Sonia Gandhi says so, I will resign from Congress

संपत पाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी पदाधिकारी ने बिकाऊ प्रत्याशियों को उतारा है। जिसका वह विरोध मीडिया में करती रहेंगी। जबतक सोनिया, राहुल या प्रियंका वाड्रा गांधी नहीं मिलते हैं तबतक शांत घर में बैठेंगी और गुलाबी गैंग को चलाएंगी। कांग्रेस और उसके प्रत्याशी से कोई मतलब नहीं रखेंगी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी और अगर वह कहेंगी तो इस्तीफा भी दे देंगी।

गुलाबी गैंग कमांडर संपतपाल ने फोन में बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाए, कहा- जो प्रत्याशी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में बिक गया था, उसे टिकट दिया गया है। उन्हें वर्ष 2017 में पार्टी ने मानिकपुर सीट से टिकट दिया था तब समाजवादी पार्टी के गठबंधन था। लेकिन, गठबंधन के लोगों ने विरोध किया था, इसके बाद भी 42 हजार से अधिक वोट हासिल किया था, जो उनका खुद का वोट था।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल हुई नाराज, बोलीं- सोनिया गांधी कहेंगी तो दे दूंगी कांग्रेस से इस्तीफा
UP Election 2022: Gulabi Gang Commander Sampat Pal got angry, said – If Sonia Gandhi says so, I will resign from Congress

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2019 के मानिकपुर उपचुनाव में रंजना बरातीलाल पांडेय को टिकट दिया था, जो भाजपा से मिल गईं। वह सिर्फ साढ़े सात हजार वोट में सिमट गई थी। रंजना को फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया और उसमें मात्र 1700 वोट ही हासिल कर सकीं। ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाने से पार्टी का भला होने वाला नहीं है। किसी और को टिकट दिया जाता तो कोई गुरेज नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया वह अभी कांग्रेस में ही हैं लेकिन प्रचार में नहीं जाएंगी वरना आरोप लगेगा कि हरवा दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बालू के अवैध कारेाबार में संलिप्त गैंगेस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त ….

डीएम आनंद : अन्न महोत्सव से गरीबों को कराएंगे “आनंद ” …

City News Uttar Pradesh

रमजान माह में तकरीरों का दौर गरीबों के साथ हमदर्दी की सीख

बांदा शहर बनेगा “इंदौर” का “जुड़वां” भाई : मंडलायुक्त नें इसकी नीति बनाई

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बिजली एवं जलशक्ति विभाग के अधिकारियों पर की सख्ती:दी हिदायत

City News Uttar Pradesh

गणेश भवन में शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यकमों की बिखरेगी मनोहर छटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़