31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा : पिकअप और ऑटो की टक्कर, छह की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा : पिकअप और ऑटो की टक्कर, छह की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

( ब्यूरो रिपोर्ट )

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम कानपुर सागर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। पिकअप और आटो की टक्कर में बच्ची समेत छह लोगों की मौत हुई है। वहीं घायल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है।कानपुर सागर हाईवे पर बुधवार की शाम मौदहा व इंगोहटा के मध्य आम लादकर जा रहे पिकअप और ऑटो में भिड़ंत हो गई। ऑटो में कई लोग सवार थे। टक्कर लगते ही ऑटो हाईवे पर पलट गया और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात थम गया और आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस आने पर घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। अस्पताल पहुचंने पर बच्ची समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और 11 घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल रेफर किया गया।

हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा : पिकअप और ऑटो की टक्कर, छह की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल
Major road accident on highway: pickup and auto collide, six killed, 11 seriously injured

घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं हाईवे पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहैल रहा और यातयात थमा रहा। हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने केा आदेश दिया है।
हादसे में मरने वाले में सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी 35 वर्षीय श्यामबाबू, उनकी दो बेटी 14 वर्षीय रागिनी व सात वर्षीय दीपांजलि हैं। इंगोहटा निवासी पिकअप चालक 22 वर्षीय राजेश की भी मौत हुई है। अन्य मरने वालों की पहचान की जा रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएमएस का तगड़ा भ्रष्टाचार ? ढाई करोड़ के उपकरण खरीद मामले में फंसे

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : रस्मे चिरागा के साथ तीन दिवसीय उर्स बना सौहार्द की मिशाल …

City News Uttar Pradesh

पशुओं पर पायलट प्रोजेक्ट क्या होगा कामयाब ? या संस्थाओं की होगी चांदी ?

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़