City News Uttar Pradesh
केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया
उत्तर प्रदेश

गम का टूटा पहाड़ : घर में छायी थीं शादी की खुशियां अचानक मातम में हो गई तब्दील, मासूम की तालाब में डूबकर मौत से छाया मातम

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

महोबा। ग्राम नेगवां में बुधवार को शादी के बाद दुल्हन की विदाई के बीच भतीजे की डूबकर मौत होने से मातम छा गया। शादी वाले घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के मूल रूप से ग्राम नेगवां निवासी हरिबाबू और उनका भाई विजय मुख्यालय के डाक बंगला के पास परिवार समेत रहकर मजदूरी कार्य करते हैं। मंगलवार को गांव में हरिबाबू की बहन पूजा की शादी थी और वह परिवार के साथ नेगवां आए थे। बुधवार दोपहर के समय दुल्हन की विदाई कार्यक्रम हो रहा था और उसी समय हरिबाबू का आठ वर्षीय बेटा सुमित, चचेरा भाई 10 वर्षीय भोला, बहन 13 वर्षीय वर्षा गांव के बच्चे साथ में तालाब में नहाने पहुंच गए।

गम का टूटा पहाड़ : घर में छायी थीं शादी की खुशियां अचानक मातम में हो गई तब्दील, मासूम की तालाब में डूबकर मौत से छाया मातम
The happiness of marriage that was in the house suddenly turned into mourning, weeds shadowed by drowning in the pond of innocent

नहाते समय सुमित और भोला गहराई में जाकर डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण बचाने के लिए तालाब में कूद गए। इस बीच वर्षा ने घर जाकर सुमित और भोला के डूबने की जानकारी दी। इसपर हरिबाबू समेत परिवारीजन भी तालाब पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया और स्वजन जिला अस्पताल ले गए। डा. नरेंद्र राजपूत ने सुमित को मृत घोषित कर दिया और भोला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


– खुशियों के बीच गम का टूटा पहाड़

हरिबाबू ने बताया कि सुमित और कृष्णा दो पुत्र हैं। भाई विजय के भोला, वर्षा और राज तीन बच्चे हैं। घर के सभी लोग बहन की विदाई कार्यक्रम में व्यस्त हो गए तभी बच्चे तालाब पर चले गए थे। सुमित की मौत से बुआ पूजा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार को लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। बाद में सादगी पूर्ण तरीके से उसकी विदाई की गई।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : ग्यारह करोड़ से चौड़ा होगा तिंदवारी- बबेरू-सुमेरपुर मार्ग

डीएम जे. रीभा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा: बोली- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बैंक के बाहर हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा : आधा दर्जन लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

हत्‍यारा दामाद : हत्या और लूट के बाद हुआ फरार, मचा कोहराम

News- विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी : प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़