27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि
उत्तर प्रदेश

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई किसान की हत्या के मामले में रविवार को डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना का सीन ऑफ रिक्रिएशन कराया। पुलिस का दावा है कि गांव के किसी भी व्यक्ति ने किसान की हत्या की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि
Death became a mystery for the police: the dead body was found lying in the forest.

मृतक किसान शराब का आदी और अस्थमा का मरीज था। पूर्व में हुए एक एक्सीडेंट के चलते चलने में भी असमर्थ था। घटना के समय सिर्फ बनियान और कच्छा पहने था। डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने पैलानी थाने में मीडिया से रूबरू होकर बताया कि मृतक किसान का पुत्र लगभग दो साल से जेल में है।

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि
Death became a mystery for the police: the dead body was found lying in the forest.

उन्होंने बताया कि अपने पुत्र को बचाने के लिए मृतक किसान ने अपनी पुत्री को आगे करके न्यायालय से 156 (3) सीआरपीसी के तहत एक मुकदमा 20 जनवरी 2023 में पाक्सो और दुष्कर्म की धारा में विनोद, बलराम और एक अज्ञात के खिलाफ पैलानी थाने में दर्ज कराया था।

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि
Death became a mystery for the police: the dead body was found lying in the forest.

इस मुकदमे के बाद दोनों पक्षों में पैसों के लेन देने की बात की हुई थी, ताकि मृतक के पुत्र को जमानत मिल सके। इस बीच किसान की मौत हो गई। किसान के घरवालों ने विनोद और बलराम समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक की मां ने थाने में 28 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि
Death became a mystery for the police: the dead body was found lying in the forest.

डीआईजी नें कहा कि एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर गवेंद्र पाल गौतम, पैलानी, जसपुरा, चिल्ला और तिंदवारी थाना प्रभारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एस्फीक्सिया ड्यू टू एंटी मार्टम हैंगिंग आया है।

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि
Death became a mystery for the police: the dead body was found lying in the forest.

शरीर में कोई चोट नहीं है। पूरे घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया गया है। घटना के पीछे पुत्र को जेल से निकालने के लिए पेशबंदी के तहत मृतक किसान ने पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की घटना का न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हत्या की पुष्टि किसी भी व्यक्ति ने नहीं की है।

मृतक किसान के छोटे भाई ने बताया कि बड़े भाई की हत्या की गई है। भतीजी के साथ आरोपियों ने अक्टूबर माह में दुष्कर्म किया था। न्यायालय के आदेश पर थाने में पाक्सो व दुष्कर्म की धारा में तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चार दिन पहले हत्यारोपियों ने राजीनामा करने के लिए धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की थी। हत्यारोपियों से उनकी रंजिश पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। रंजिश की शुरुआत 50 साल पहले हुई थी। उस समय मृतक किसान के चाचा को हत्यारोपियों ने घर बुलाकर गोली मारने के बाद फरसे से हमला कर मार डाला था। अब उसी परिवार ने दूसरी हत्या की है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा पीएम मोदी देश के सच्चे नायक : मिशन 2024 की तैयारी तय

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि का ‘नववर्ष’ समारोह: सौहार्द, संवाद और संकल्प का बना ‘संगम’

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये साफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 303 लोगों ने दम तोड़ा, 30,317 नए संक्रमित मिले …

ब्रेकिंग न्यूज़