26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया कि केन नहर का सूखा समाप्त होगा। अब इसमे पानी की कमी नहीं होगी।
जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह जानकारी एक औपचारिक भेंट में दी।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh Nishad said: Drought of Ken canal system will end

उन्होंने कहा कि केन नहर साल में करीब आठ महीने सूखी रहती है, इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती । किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने “केन-बेतवा लिंक परियोजना” के तहत केन नहर को प्रतिवर्ष 1700 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी देगा। इससे अधिक लाभ बांदा और महोबा जिलों को होगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh Nishad said: Drought of Ken canal system will end

राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि खास बात यह है कि परियोजना से 750 एमसीएम पानी नवंबर से मई तक दिया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भटकना न पड़े। नहर के सर्वे का काम दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद डिटेल्स पोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

किसानों की लाइफ लाइन कहे जाने वाला केन नहर भी गर्मी में सूख जाती है। यहां किसान बारिश के दौरान रबी की फसल तो केन नहर के सहारे तैयार कर लेते हैं, मगर गर्मी के समय नहर में पानी की कमी होने से खरीफ की फसल नहीं हो पाती है। किसानों की इस दिक्क्त को दूर करने के लिए परियोजना से पूरे साल मिलने वाले 1700 एमसीएम पानी में 750 एमसीएम केवल नवंबर से मई महीने तक नहर में छोड़ा जाएगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh Nishad said: Drought of Ken canal system will end

राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि महोबा में पानी की अधिक समस्या को देखते हुए केन नहर से उर्मिल बांध को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही यहां स्थित मझिगवां बांध को उर्मिल बांध से मिलाया जाएगा। इन दोनों बांध के सहारे यहां पर 13 बड़े साइज के टैंक बनेंगे, जिससे सिंचाई के लिए इन टैंकों में अधिक से अधिक जल संचयन किया जा सके। राज्य मंत्री नें बताया कि डीपीआर तैयार करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से नहर का सर्वे तेजी से किया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा सम्मेलन में वक्ताओं की भविष्यवाणी : नरेंद्र मोदी पुनः बनेंगे प्रधान मंत्री

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

City News Uttar Pradesh

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत : हुआ पोस्ट मार्टम

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास रंग लाया : मुख्यालय की सड़कें चमकेंगी-दमकेगीं

City News Uttar Pradesh

कोरोना कहर : कराहा मंडल, टूटी आर्थिक रीढ़ ! …

ब्रेकिंग न्यूज़