City News Uttar Pradesh
पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल
उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला जेल में बंद पूर्व विधायक और पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। यह जानकारी उनके बेटे अब्बास अंसारी ने दी। रविवार को मुख्तार अंसारी से उनके पुत्र और विधायक अब्बास अंसारी मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और जेल अधिकारी उनका इलाज नहीं करा रहे हैं।

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल
Poorvanchal mafia Mukhtar Ansari ill in jail: Sons meet and go

वहीं, बाहरी जनपदों के जेल वार्डन्स को मुख्तार की बैरक की सुरक्षा सौंपने के सवाल पर कहा कि यह सब दिखावा है, कोई साजिश है। बता दें कि मुख्तार अंसारी से उनके दोनों बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने करीब एक घंटे मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेल के बाहर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की।

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल
Poorvanchal mafia Mukhtar Ansari ill in jail: Sons meet and go

बता दें कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी 2005 से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर जिले की एक ही थाने में तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और कई मामलों में मुख्तार अंसारी बरी भी हो चुके हैं। इस बीच करीब दो साल तक उन्हें पंजाब से रोपड़ जेल में भी रखा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्तार अंसारी को दोबारा बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी को सात अप्रैल 2021 को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया गया था।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं: डीएम अनुराग पटेल

यूपी: राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- नहीं तोड़ना चाहिए किसानों का विश्ववास

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पास मिला साधु का शव : प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होना मान रही पुलिस

बड़ी सफला : चोरी और खोए हुए 20 लाख रुपये के मोबाइल पुलिस नें किये बरामद

हो गई बल्ले बल्ले: खनन को लेकर योगी सरकार ने जारी किये नये दिशा-निर्देश

विधायक प्रकाश जनता के बीच गढ़ते ‘विश्वास की नींव’: गूंजी ‘विकास की यात्रा’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़