City News Uttar Pradesh
नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
उत्तर प्रदेश

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति के गलियारों में हलचल उस समय और तेज हो गई जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा हमला बोला। सोमवार को भाजयुमो ने अशोक लाट चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी व सोनिया गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड घोटाले के जरिए कांग्रेस नेताओं ने लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को गलत तरीके से अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने इसे ‘देश की जनता के साथ विश्वासघात’ बताया।

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नेताओं ने यंग इंडियन नामक कंपनी बनाकर नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को हड़पने की योजना बनाई। यह मामला अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिकंजे में है, जिसकी चार्जशीट से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सुरक्षा की कमान संभाली और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पूरे चौराहे को घेराबंदी में लिया। यह प्रदर्शन आगामी लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ते सियासी संघर्ष का संकेत भी दे रहा है। अब देखना यह होगा कि इस विरोध का असर सियासी समीकरणों पर किस रूप में दिखाई देगा।

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, संतोष गुप्ता ‘संतु’, विवेक त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह ‘धीरू’, शैलेन्द्र वर्मा, रजत सेठ, अनमोल द्विवेदी, आशीष अवस्थी समेत करीब 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त : जारी की गाइडलाइंस, नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

विधवा महिला का देवर ने थामा हाथ : कोतवाली परिसर में बने मंदिर में हुई शादी

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा : हर खेत और पेट को पानी के लिये जल संचय जरूरी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

Banda : ओवरलोडिंग को लेकर सपाइयों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: चित्रकूट में खाद संकट व्याप्त, हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़