31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा मड़ौली खुर्द बालू खदान में सपाइयों का बेखौफ अवैध खनन, माफिया यदुवंशी से थर्रा रहा प्रशासन ?
उत्तर प्रदेश

बांदा मड़ौली खुर्द बालू खदान में सपाइयों का बेखौफ अवैध खनन, माफिया यदुवंशी से थर्रा रहा प्रशासन ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू के “अवैध खनन को लेकर बड़ी खबर” है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के कथित करीबी विवेक यादव बालू माफिया के आगे “जिला प्रशासन नत मस्तक है” ? विचारणीय है की “क्या माफिया से जिला प्रशासन थर्रा रहा” है ?

बांदा में "अवैध बालू खनन" की शुरू हुई बहार: "डीएम नगेन्द्र के लिये बनी अग्नि परीक्षा" ?

हम आपको खबर में रूबरू करा रहे हैं जिले की जसपुरा ब्लाक में केन नदी के “मड़ौली खुर्द खदान में बालू के हो रहे अवैध खनन से” !

बांदा मड़ौली खुर्द बालू खदान में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया यदुवंशी से थर्रा रहा प्रशासन ?

इस खदान में अवैध खनन और ओवर लोडिंग का “सुहाना सफर” खनन समाप्त होने का लगभग दो माह समय बचने पर और बेखौफ ढंग से जारी है ! बताते हैं की इस अवैध खनन को सत्ता के गलियारों से भी कथित तौर पर जोड़ कर देखा जा रहा हैं।

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

इन जन चर्चाओं औऱ कथित आरोपों के छींटे मुख्य मंत्री “योगी आदित्य नाथ जैसे गजब के निर्भीक शासक के दामन की ओर उछल” रहे हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद प्रशासन की अवैध खनन के प्रति अनदेखी पर काफी खफा बताये जा रहें हैं।

बांदा में "अवैध बालू खनन" की शुरू हुई बहार: "डीएम नगेन्द्र के लिये बनी अग्नि परीक्षा" ?

दूसरी ओर बांदा में “डीएम जे रीभा को खनन से सम्बंधित अधिकारी क्यों धोखे में रखे हैं, यह अपने आप में बड़ा आश्चर्य है” ? कौन सी ऐसी मजबूरी हैं की “मड़ौली खुर्द के बालू खदान के सफर को यहां का प्रशासन झुक -झुक कर सलाम कर रहा हैं” ? कथित तौर पर एसडीएम और इलाके के संबंधित थाने विवेक यदुवंशी की जी हजूरी कर रहें हैं ? यह “नत मस्तक की स्थित” आखिर क्यों है ?

बांदा मड़ौली खुर्द बालू खदान में सपाइयों का बेखौफ अवैध खनन, माफिया यदुवंशी से थर्रा रहा प्रशासन ?

बताया तो यहां तक जा रहा है की इस “बालू खदान में सत्ता तक रसूख रखने वाला यदुवंशी विवेक का नाड़ा सपा मुखिया अखिलेश यादव के यहां कथित तौर पर गड़ा” है ! जो योगी की “छवि का जमकर बंटाधार” कर रहा है।

बांदा में खपटिहा 356/1 बालू खदान माफिया यहां चला समानांतर सरकार ?

योगी स्वच्छ प्रशासन देने को रात -दिन एक किये हैं लेकिन उनकी “छवि तार -तार औऱ जार -जार हो कर धूल धूसरित” हो रही हैं। “मड़ौली खुर्द खदान के सुहाने सफर” की बागडोर एक ऐसे “सत्ता तक पहुंच वाले के हाथ” में हैं जो राजनीतिक परिदृश्य में तो नेपथ्य में हैं पर “जिला प्रशासन से लेकर शासन एवं सरकार के मुखिया” औऱ उनके सहयोगियो को इस तरह नचा रहा हैं की “नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा, मेरे जैसा कद्रदान तुम सबको कहां मिलेगा” ? अरे जागिये डीएम साहिबा जागिये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालाजी डायग्नोस्टिक का ‘काला कारनामा’ फाइलों में दफन’: एक माह बाद भी जांच का ‘अता-पता’ नहीं !

City News Uttar Pradesh Desk

ट्रक बना मौत का परकाला: दो को पहुंचाया यमलोक

अवैध कब्जे के खिलाफ बलिया में एक्शन: चार भाइयों का मकान हुआ जमींदोज, खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हुए लोग

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आरक्षित टिकट रद्द करने के लिये लागू हो गई विशेष सुविधा

City News Uttar Pradesh

किसानों पर ऋण वसूली का बरसेगा डंडा : सहकारी समितियों में 40 करोड़ बकाया

Banda : मंडल कारागार में कैदी की मौत: मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़