City News Uttar Pradesh
बांदा : खाद न मिलने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, काटा हंगामा ...
उत्तर प्रदेश

बांदा : खाद न मिलने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, काटा हंगामा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी में शनिवार को खाद न मिलने से परेशान सैकड़ाें की संख्या में आए किसानों ने पनगरा गांव में मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा समझाने पर दो घंटे बाद जाम खुला। किसानों ने बताया कि बीते दो माह से सोसाइटी में तैनात कर्मचारियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा हैं।


पूरे दिन मशीन की खराबी बताकर लोगों को वापस कर दिया जाता हैं। साधन सहकारी समिति पनगरा में किसान सुबह से ही लाइन में खड़े थे। दोपहर दो बजे तक लोगो को खाद का वितरण नही किया गया। कई बार सोसाइटी के बाहर किसानों ने खाद के लिए हंगामा काटा सोसाइटी में तैनात सचिव कामता प्रसाद कोतवाली में हंगामे की सूचना देकर मौके पर दो कांस्टेबल बुला लिए।
लेकिन लगातार मौके पर मौजूद किसान खाद न मिलने के कारण हंगामा कार रहे थे।

बांदा : खाद न मिलने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, काटा हंगामा ...

मौके पर तमाम मौजूद किसानों ने आरोप लगाया की रात में किसानों के लिए आने वाली खाद यूरिया-डीएपी सचिव व अध्यक्ष की मिली भगत से ब्लैक की जाती हैं। जब किसान खाद लेंने सोसाइटी जाते हैं तो वहां खाद न होने की बात कहकर वापिस कर दिया जाता हैं।


नाराज किसानो ने नरैनी बांदा मुख्य मार्ग पर पनगरा गांव के बस स्टैंड पर रोड में बैठ कर रोड जाम कर दी। तकरीबन दो घंटे तक जाम लगा रहा।दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसानों से बात की और समझा बुझाकर मामला शांत कराया तब किसान सड़क मार्ग में हटे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव में बंधी शमां: बुंदेली गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘हिंदू’ शब्द की व्याख्या व समरसता पर जोर: ‘मूल सिद्धांतों’ पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : देवांगना घाटी में साले के साथ सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा जीजा, पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर

आयुक्त का निरीक्षण : लापरवाह लेखपाल और नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

विधायक प्रकाश नें किया विकास कार्यों का निरीक्षण, लगाई चौपाल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़