- विनोद मिश्रा
बांदा। मंगलवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने तिन्दवारी ब्लाक के ग्राम पंचायत साडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि पार्क में अभी काफी काम होने है। पीने के पानी एवं पेडों की सिंचाई के लिए बोरिंग की सुविधा उपलब्ध है। पार्क के चारों ओर अलग-अलग प्रकार के पेड़ लगा दिये गये है। आयुक्त ने कहा कि हो सके तो एक जैसे पेड लगा दिये जाए। बालीबाल एवं बैटमिंटन के कोर्ट पास-पास बना दिये गये हैं, उनको दूर किये जाने के निर्देश दिये गये। पार्क में अभी तक घास नहीं लगी हुई है। आयुक्त ने कहा कि आगामी 31 मार्च तक कार्य पूरे किए जाएं।

आयुक्त ने खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी को निर्देश दिये गये कि पार्क में घास का कार्य चालू कर दिया जाए। गांव के लोग झूला झूलते हुए आन्नदित होते दिखे। पार्क बड़ा होने के कारण जिधर जगह ज्यादा है वहां पर एक मानकानुसार चबूतरा बना दिया जाए, गांव या बाहर के लोग आकर विवाह, बर्थडे या अन्य किसी सामाजिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल हो सके। ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया कि गांव में यदि कोई शादी इत्यादि कार्यक्रम करना चाहे तो पार्क में करने की अनुमति दे दी जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि पार्क में लगे पेड-पौधों का नुकसान न हो एव साफ-सफाई होती रहे। 31 मार्च तक तक दौड़ने का टैªक, बालीवाॅल कोर्ट, बैटमिण्टन कोर्ट, फुटबाल कोर्ट, कुश्ती का मैदान तैयार करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत साडी ब्लाक तिन्दवारी निरीक्षण दौरान पंचायत सहायक श्रीमती अल्पना देवी से आयुक्त ने कंप्यूटर के माध्यम से ग्रामवासियों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ कैसे दिलाएंगी, इस बारे में पूछा गया।

बताया गया कि अभी कम्प्यूटर पर कार्य करने में पूर्ण ट्रेंनिग नहीं दी गयी है, जिसके कारण अभी फार्म इत्यादि आनलाइन नहीं कर पाती है। यह स्थिति मण्डल के अन्य जनपदों में भी हो सकती है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अपने-अपने जनपद में जो अभी पंचायत सहायक तैनात हुए है उनकी कम्प्यूटर पर कार्य करने की पर्याप्त ट्रेनिंग जल्द से जल्द करा दी जाए। लेखपाल धर्मवीर यादव को ग्राम पंचायत सचिवालय में रोस्टर के अनुसार न बैठने पर उपजिलाधिकारी पैलानी को धर्मवीर यादव को निलंबित किये जाने के निर्देश दिये गये। सचिव दिनेश कुमार द्वारा तीन महीनों से जन्म एवं मृत्यु का रजिस्टर व्यवस्थित न किए जाने पर चेतावनी दिए जाने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किये काफी समय हो गया है, परन्तु अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है। आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता विद्युत चित्रकूटधाम मण्डल को निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायत में एक टीम लगाकर सर्वे करा लिया जाए और तीन दिन के अंदर कनेक्शन करवाए जाएं। ग्रामवासियों की शिकायत पर नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के निर्देश दिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
