City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर के 'सेवा पाठ' से वकील 'गदगद': गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक विशंभर के ‘सेवा पाठ’ से वकील ‘गदगद’: गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तहसील अधिवक्ता संघ के मंच पर जब विधायक विशंभर सिंह यादव विशम्भर माइक पर आए तो ‘बहस’ की जगह ‘भरोसा’ गूंज गया। काले कोट वालों के बीच खड़े होकर विधायक ने ‘विकास की जिरह’ ऐसी की कि तालियां ‘गवाही’ बन गईं। उन्होंने अधिवक्ता संघ को शेड निर्माण एवं सीसी रोड के लिये तीस लाख़ रुपये एवं तहसील परिसर में एक वाटर कूलर स्थापना का भी आश्वासन दिया।

विधायक विशंभर के 'सेवा पाठ' से वकील 'गदगद': गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़अधिवक्ता संघ की नई कार्यसमिति द्वारा विधायक विशंभर का स्वागत समारोह का यह आयोजन था। विधायक विशंभर द्वारा भाषण की शुरुआत ही ‘धारदार’ थी। उनका कहना था की “वकील साहब, आप अदालत में इंसाफ दिलाते हो,हम विधानसभा में विकास”। मगर दोनों का मकसद एक, जनता को उसका हक। अपील किया की सही मेहनताने के साथ अब ‘तारीख पर तारीख’ वाली स्क्रिप्ट बदलनी है ‘काम पर काम’ वाली फाइल खोलनी’ है।

विधायक विशंभर के 'सेवा पाठ' से वकील 'गदगद': गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़विधायक विशम्भर ने वकीलों को याद दिलाया कि कचहरी का चक्कर लगाने वाला हर फरियादी पहले ‘परेशान’ होता है, बाद में ‘मुवक्किल’। अगर थाने-तहसील-ब्लॉक में ही उसकी सुनवाई हो जाए तो आपके पास ‘सुलह’ के केस आएं, ‘झगड़े’ के नहीं। बात ऐसी लगी कि जूनियर से लेकर सीनियर वकील तक ‘सिर हिलाकर सहमति की मुहर’ लगाने लगे। मंच से विधायक विशंभर नें अपने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र किया। कहा संविधान की रक्षा के लिये अंतिम सांस तक जेल में रहना पड़े तो पीछे नहीं हटूँगा।

विधायक विशंभर के 'सेवा पाठ' से वकील 'गदगद': गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़इसी के साथ उन्होंने वकीलों को ‘जनसेवा का वकालतनामा’ भी थमा दिया “आप कानून के रखवाले हो, हम जनता के सेवक”। आप पीड़ित की पैरवी करो, हम नीति की। दोनों मिल जाएं तो ‘अन्याय की अपील’ खारिज हो जाएगी। अधिवक्ता संघ में बैठे लोगों ने कहा “नेता तो बहुत देखे, पर ‘कानून की भाषा’ में ‘विकास का इरादा’ पहली बार सुना।” विधायक विशम्भर ने अंत में इतना ही कहा मेरी विधानसभा में न ‘पेंडेंसी’ चलेगी, न ‘परेशानी’। फाइल दौड़ेगी, काम बोलेगा। इसी के साथ ही शेड एवं सीसी सड़क के निर्माण के लिये निधि से तीस लाख़ रुपये देने की घोषणा की। वाटर कूलर स्थापना को भी कहा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी बधाई

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभाग : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव में सपा को फिर झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष पर निशाना

चित्रकूट : पत्नी और बच्चों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये साफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़