- विनोद मिश्रा
बांदा। राजाराम पुरवा में महिलाओं के “सत्याग्रह नें विजय पताका फहरा” दी। “दिल खुशी से बल्ले बल्ले” हो गया। सत्याग्रह समाप्त हो गया। आंदोलन कारियों नें साबित कर दिखाया “शासन -प्रशासन तो झुकता ही है बशर्ते जब झुकाने की क्षमता विकसित” हो। राजाराम पुरवा के सत्याग्रहियों की मांगे मानी गई।

इन्हें पूर्ण करने के लिये धरातल और कागजों पर कार्यवाई भी शुरू हो गई। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश तिवारी, समाजसेवी राजा भैया मौके पर पहुंच समस्याओं का समाधान एवं सत्याग्रह समाप्त करवाया। खुशी और उत्साह के माहौल में अनशन समाप्त होने के बाद कुच बधियां समुदाय के लोगों ने सभी को भोजन कराया।

आपको बता दें की महुआ ब्लाक के राजाराम पुरवा में अधिकतर परिवार दलित कुच बंधिया समुदाय के हैं। गांव में समस्याओं का अंबार है। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। विद्यालय नहीं है। पेंशन,आवास रोजगार के लिए गांव के लोग वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।
दो वर्ष पहले जिन मजदूरों ने मनरेगा में काम किया था उन्हें मजबूरी का एक धेला नहीं मिला। इन्हीं समस्याओं को लेकर गांव की महिलाएं पिछले कई दिनों से गांव में सत्याग्रह कर रही थी। सत्याग्रहियों नें दो दिन पहले घोषणा किया था की यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम गांव खाली कर सामूहिक आत्महत्या करेंगी।

प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया। महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता नें पहल की। 24 जून को जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह खंड विकास अधिकारी, राजेश कुमार तिवारी, पंचायत सचिव प्रमोद द्विवेदी, गांव पहुंचे और तत्काल समाधान का आश्वासन दिया था। महिलाओं ने भरोसा नहीं एक्शन की बात कही। प्रशासन ने 25 जून से ही सड़क पर काम प्रारंभ करा दिया। मौके पर 24 लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए। राशन कार्ड पेंशन आवेदन भरे गए थे।

मनरेगा की शेष मजदूरी के भुगतान का आदेश जिला विकास अधिकारी ने सचिव ग्राम पंचायत दिया। विद्यालय बनवाने का भी आश्वासन मिला। 24 व 25 जून के अधिकारियों के एक्शन व चहल पहल के बाद 26 जून को सत्याग्रह समाप्त हो गया। इस अवसर पर चिंगारी संगठन की संयोजिका मूवीना पूर्व प्रधान विजय बहादुर अफसाना, अर्चना सुनैना, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
