City News Uttar Pradesh
अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में अन्ना प्रथा से “किसान बुरी तरह त्रस्त” हैं। छुट्टा जानवर किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद कर रहे हैं, जिससे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

बबेरू ब्लॉक के कई गांवों जैसे आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, आलमपुर, बघेहटा, देवरथा, पंडरी, रगौली, हरदौल और सिमोनी में सैकड़ों की संख्या में अन्ना जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

किसानों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिलाधिकारी, आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल और सचिव ग्राम विकास तक दर्जनों बार ज्ञापन और शिकायतें दीं। पूर्व में एक दिवसीय सांकेतिक धरना और अनशन भी किया गया था, लेकिन प्रशासन ने केवल आश्वासन दिया, कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

किसानों का कहना है कि सम्बंधित विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन के सभी वादे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।समाजसेवी पीसी पटेल ने कहा, “यदि प्रशासन अब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो मजबूर होकर हम ग्राम पल्हरी के पटेल तिराहा, मिलाथू पारा, बिहारी मोड़ पर अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।” किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में गर्मी ने किया सिस्‍टम फेल: हर तरफ हो रही बिजली फाल्ट

बांदा में अधिकारियों को व्हाट्सएप पर प्राइवेसी का शौक चरम पर: नेता भी नहीं पीछे, जनता दे रही बददुवा !

चुनाव के लिए हम तैयार, पर सपा की नीयत खराब : डिप्टी सीएम केशव मौर्य

City News Uttar Pradesh

व्यापारियों नें मनाई भामाशाह की जयंती : व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ उद्यमी सम्मानित

विधायक प्रकाश द्वारा विकास की सौगात: सड़क, रोशनी व मंदिर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी और उनके भाई पर 1.47 करोड़ का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़