24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत ने 'विकास योजना' को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा "स्वरोजगार" का सहारा
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत ने ‘विकास योजना’ को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा “स्वरोजगार” का सहारा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री उद्यम विकास अभियान “योजना को ज़मीन पर उतारने” और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु मंडल स्तर पर तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। इसमें मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों, लीड बैंक मैनेजरों और प्रमुख बैंकों के जोनल मैनेजरों को उपस्थित किया गया।

आयुक्त अजीत ने 'विकास योजना' को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा "स्वरोजगार" का सहारा

आयुक्त ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री उद्यम विकास योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। तथा योजना के तहत युवाओं को 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण, मात्र 10 प्रतिशत मार्जिन मनी के साथ उपलब्ध कराया जाना है। यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना उचित कारण के किसी भी आवेदन को अस्वीकृत न किया जाए। यदि किसी आवेदन में त्रुटि है, तो आवश्यक दस्तावेजों की सूची देकर आवेदन पूर्ण कराने में मदद करें। इसके लिए बैंक कर्मचारियों को नामित किया जाए और संपर्क हेतु मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए जाएं।

आयुक्त अजीत ने 'विकास योजना' को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा "स्वरोजगार" का सहारा

आयुक्त ने साप्ताहिक समीक्षा बैठकों के आयोजन के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जनपद अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार योजना को गति दें। ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, बैंक मित्र और शहरी क्षेत्र के अधिशाषी अधिकारी आमजन को योजना की जानकारी दें और आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें। इसके साथ ही, जिला उद्योग केन्द्रों को भी निर्देशित किया गया कि वे बैंकों के साथ समन्वय करते हुए अपने कार्यालयों में मुख्यमंत्री उद्यम विकास योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना करें। इस बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अमृतपाल कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक औऱ विवाहिता दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी ! पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

नये साल में डीएम अनुराग के नये तेवर : समझाया हो संपूर्ण समस्या का निदान

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें घोसी चुनाव में सपा की उड़ाई नींद: भाजपा के बने ट्रंप कार्ड !

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों को रफ्तार: जनता को मिली ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

आवास योजना हुई ‘नंगी’ : फाइलों में विकास, सिस्टम की निकली ‘हवा’ ?

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान जरूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़