
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। यूपी राज्य सभा चुनाव में भाजपा अपने “विधायकों की क्रास वोटिंग की शंका से भयभीत” है। चित्रकूट मंडल के “एक विधायक पर तो टोह लेने के लिये खास निगरानी” की जा रही है ! “यूपी राज्य सभा चुनाव में भाजपा एवं सपा आपस में एक दूसरे के दलों से विधायकों कों क्रास वोटिंग” कराने के लिये “राजनीतिक शतरंज बिछाये” हैं। अंक गणित के हिसाब किताब में बाजी पलटने की कोशिश हो रही है।
विधान सभा में इस समय प्रभावी विधायकों की संख्या 403 में सिर्फ 396 है। “एनडीए के पाले में 293 विधायकों का समर्थन” है। सपा के पास 101 विधायक ,कांग्रेस के पास दो विधायक हैं। यह पूरा गणित विधान सभा रिकार्ड में है। लेकिन “राज्य सभा चुनाव में उस तरह वोट नहीं पड़ेंगे जैसा लिखा पढ़ी में है। जमीन पर स्थिति दूसरी ही बन” रही है।
भाजपा नें पिछले “राज्य सभा चुनाव में सपा विधायकों से क्रास वोटिंग करा” ली थी। इस बार “सपा की आक्रामकता को देखते हुये भाजपा खासी सतर्क” है। औऱ अपने उन विधायकों पर खास तौर पर नजर रखे है जो समय समय पर बगावती तेवर किसी न किसी रूप में दिखा चुके हैं। इनमें एक विधायक चित्रकूट मंडल के राठ विधान सभा के बृजभूषण सिंह राजपूत का खासा चर्चा में है।
दरअसल “यूपी में भाजपा औऱ सपा की नजर राज्य के उन माननीयों पर है जो आगामी विधानसभा चुनाव में अपना टिकट कटने” की “आशंका से डरे” हुये हैं। दोनों ही दलों की औऱ से ऐसे विधायकों को अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इस “कवायद में असंतुष्ट औऱ आशंकित विधायकों को आगामी विधान सभा चुनाव में उनकी पसंद की जगह से टिकट” देनें के संकेत दिये जा रहे हैं। ऐसे में “हिसाब किताब पक्का दोनों दलों की ओर से किया” जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
