City News Uttar Pradesh
नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
उत्तर प्रदेश

नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नशे की हालत में घर से निकले होमगार्ड ने भूरागढ़ स्थित रेलवे पुल के समीप ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। सुबह वहां से निकले ग्रामीणों ने देखा तो उसे पहचान लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
Addicted home guard cut his life from train, dead body found on railway track

मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी राजकिशोर गौतम (53) पुत्र जगदीश गौतम होमगार्ड था। सोमवार की रात वह नशे की हालत में घर आया था। घरवालों ने उसे समझाया-बुझाया। कुछ देर के बाद वह घर से बाहर निकल आया। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव रेलवे लाइन के बीचोबीच कटा पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुचंी पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि होमगार्ड नशे का आदी था। घरेलू कलह के चलते उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन नामजद हुए गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

Banda- मेडिकल कालेज : अल्ट्रा साउंड के लिये अब नहीं पड़ेगा अटकना..

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले: नेहरू जयंती पर लें संकल्प, लोकतंत्र की रक्षा ही कांग्रेस का धर्म

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव नें कहा, देश में अब आ गये हैं अच्छे दिन

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण: झाम के झाम से बड़ी मुसीबत

City News Uttar Pradesh Desk

चोरों का दुस्साहस : दो दुकानों से उड़ाया हजारों का माल, गल्ला मंडी के समीप हुई घटनाएं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़