
- शरद मिश्रा
बांदा। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू की “जयंती” पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें “नमन” किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि “नेहरू जी ने गांधी जी के सानिध्य” में “स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका” निभाई, 10 साल से अधिक “जेल यातनाएं” सहीं और “आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री” के रूप में “लोकतांत्रिक गणतंत्र को मजबूत कर चहुंमुखी विकास की नींव” रखी, इसलिए उन्हें “आधुनिक भारत का निर्माता” कहा जाता है।
जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि “बच्चों से नेहरू जी का विशेष लगाव” था, इसलिए “उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप” में मनाया जाता है। “वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र” करते हुए जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि “आज देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर संकट मंडरा” रहा है।
ऐसे समय में पं. नेहरू के “आदर्श, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और वैज्ञानिक सोच और भी प्रासंगिक” हो गए हैं। कांग्रेस का “एकमात्र उद्देश्य लोकतंत्र को सुरक्षित रखना, संविधान की रक्षा करना और आम आदमी की आवाज को बुलंद” करना है। हम “नेहरू जी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश को फिर से एकजुट” कर सकते हैं।
जयंती समारोह के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल खुटला स्थित डॉ. लोहिया बाल विद्या मंदिर पहुंचा। वहां जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में “बच्चों को फल व टॉफी वितरित” की गई। विद्यालय प्रबंधक आचार्य वृंदावन वैश्य व स्टाफ ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया। “बच्चों द्वारा लगाए गए खाद्य स्टाल आकर्षण का केंद्र” रहे। मुख्य सेविका चुन्नी को सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, महामंत्री व मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, हेमंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
