City News Uttar Pradesh
सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म:सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा
उत्तर प्रदेश

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म: सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल मची है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, जिनका राजनीतिक कैरियर पार्टी बदलने और जनाधार बनाने के लिए चर्चित रहा है, ने एक बार फिर बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। महेंद्र वर्मा के इस फैसले ने जिले के सियासी समीकरणों को झकझोर दिया है। वह पहले भी सपा में रह चुके हैं और 2013 में सपा के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे।

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म:सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

महेंद्र सिंह वर्मा को जिले की राजनीति का ‘साइलेंट गेम चेंजर’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बसपा से राजनीतिक जीवन की शुरुआत, फिर कांग्रेस, भाजपा, और एक बार फिर सपा में वापसी उनका सियासी सफर बहुचर्चित रहा है। लेकिन हर बार उन्होंने जनता से सीधा जुड़ाव और स्थानीय स्तर की गहरी पकड़ के बल पर अपनी साख बनाए रखी है।

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म:सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

बबेरू के देवरथा गांव के प्रधान के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले महेंद्र वर्मा ने संघर्ष के बल पर जिले की सबसे बड़ी पंचायत के प्रमुख पद तक का सफर तय किया। उनका कद सिर्फ पदों से नहीं, बल्कि उनके जमीनी जुड़ाव और जनसमर्थन से भी मापा गया है। 2012 में कांग्रेस से नरैनी सुरक्षित सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन मामूली अंतर से हार गए।

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म:सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

बावजूद इसके, उन्होंने हार को भी अपनी अगली जीत की तैयारी बना लिया। भले ही 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर हो, लेकिन वर्मा की सपा में वापसी को राजनीतिक गलियारों में गंभीर संकेत माना जा रहा है।

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म:सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

विशेषकर जब विपक्ष के पास जिले में जमीन पर लड़ने वाला मजबूत चेहरा नहीं दिख रहा, ऐसे में महेंद्र वर्मा जैसे अनुभवी नेता का सपा से जुड़ना, पार्टी के लिए बड़ी राहत हो सकता है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि महेंद्र वर्मा दल बदलने के बावजूद जनमानस में विश्वसनीय चेहरा बने हुए हैं। उनकी वापसी से सपा को बबेरू, नरैनी और शहर क्षेत्रों में ओबीसी और ग्रामीण मतदाताओं के बीच सीधा लाभ मिल सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपर एसपी शिवराज को मिला प्रमोशन: एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की बरसेगी कृपा : तुर्रा में विसाहिल नदी जल स्रोत स्थल का होगा पुनरोद्धार !

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़