City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्नाव के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के राम मंदिर को बेकार बना होने के बयान पर कहाकि क्या किसी मस्जिद को कह सकते हैं कि गलत बनी है। इन्हीं की पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। राम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे भी वापस लिए थे। इस चुनाव में एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी ओर रामद्रोही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए राम सब कुछ हैं। राम के बिना हमारा कुछ नहीं है। इस चुनाव में परिवार के पांच लोगों को टिकट दिए है। आने वाले समय में उनके नाती पोते होंगे तो प्रदेश की 80 सीटों पर परिवार के ही लोग चुनाव लड़ेंगे।

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस
CM Yogi attacks SP: They glorify rioters and withdraw cases against terrorists

योगी आदित्यनाथ ने कहाकि सपा के लोग राष्ट्र नहीं परिवार की चिंता करते हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। राष्ट्र के लिए जब राजनीति होती है, तब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों के मुकदमे सपा सरकार ने वापस लेने का प्रयास किया था। तब कोर्ट ने कहा था कि आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रहे हो। बताया कि सौभाग्य योजना की सौगात उन्नाव से ही की गई थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राव राम बख्श सिंह, चंद्रिका बख्श सिंह, निराला, गुलाब सिंह लोधी आदि को सम्मान दिया गया स्मारक बनाए गए। चंद्रिका देवी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया। कहा कि देश वही व तंत्र वही है। केवल पार्टी बदली है।

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस
CM Yogi attacks SP: They glorify rioters and withdraw cases against terrorists

– माफिया मरा तो मनाया था मातम: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कल्याण सिंह का निधन हुआ तो किसी समाजवादी ने श्रद्धांजलि तक नहीं दी थी। जबकि मुलायम सिंह यादव के निधन पर वह स्वयं श्रद्धांजलि देने गए थे। कहा कि अभी कुछ समय पहले जब एक माफिया मरा था तक पूरी समाजवादी पार्टी मातम मनाने गई थी। कहा कि उनकी सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हुई तो उसके बाद दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवती से छींटाकशी में दो पक्षों में संघर्ष : असलहों सहित सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर बाजार में ‘रौनक’ बढ़ी : कहीं उत्साह तो कहीं दिख रही ‘मायूसी’

City News Uttar Pradesh

दिल दहलाने वाली घटना : रेलवे ट्रैक पर म‍िले प्रेमी युगल के शव

Banda- खनिज अधिकारी पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल

ब्रेकिंग न्यूज़