City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद नें मेगा क्रेडिट कैंप की किया समीक्षा, पकड़ी ढिलाई
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नें मेगा क्रेडिट कैंप की किया समीक्षा, पकड़ी ढिलाई …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम नें बैकों के मेगा कैंप में ऋण योजना में लापरवाही पकड़ी। कैम्प का आयोजन जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

क्रेडिट कैंप का संचालन करते हुये अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव आनंद नें अवगत कराया कि प्रदेश सरकार की तरफ से हर जिले को 100 करोड़ ऋण का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष 70.59 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया। निर्धारित लक्ष्य एक सप्ताह के अन्दर पूरा हो जायेगा।

डीएम आनंद नें मेगा क्रेडिट कैंप की किया समीक्षा, पकड़ी ढिलाई

जिलाधिकारी द्वारा 31 ग्राहकों को 11.80 करोड़ के ऋण स्वीकृति के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को 28.75 करोड़ के ऋण स्वीकृति के चेक दिए गए।

डीएम आनंद नें मेगा क्रेडिट कैंप की किया समीक्षा, पकड़ी ढिलाई

बताया कि इसमे सभी तरह की योजनाओं में ऋण स्वीकृत किया गया है। जिसमें मुख्यता स्वयं सहायता समूहों को ऋण, लघु एवं सूक्ष्म ऋण, पी.एम.जी.ई.पी., ओ.डी. ओ.पी., एम.वाई.एस.वाई, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना तथा पी.एम.स्वनिधि. योजना के अंतर्गत ऋण वितरण किया गया।

डीएम आनंद नें मेगा क्रेडिट कैंप की किया समीक्षा, पकड़ी ढिलाई

जिलाधिकारी द्वारा इंडियन बैंक एवं आर्यावर्त बैंक के द्वारा किये गए कार्य की विशेष प्रशंसा की गयी तथा अन्य सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि जिस योजना में जनपद का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उसमें जल्द से जल्द सुधार करें निर्धारित लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सभी ऋणी व्यक्तिओं से कहा कि ऋण का सही इस्तेमाल करें।पी0एम0 स्वनिधि योजना में जो लाभार्थी अपने पहले ऋण का समय से अदायगी करेंगे, उन्हें दूसरी क़िस्त के रूप में 20,000 का ऋण स्वीकृत किया जायेगा।

इस दौरान मेगा क्रेडिट कैम्प में मुख्य विकाश अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त बैंक आरकेत्रिवेदी, एनआरएलएमसे राकेश सोनकर, धर्मेन्द्र कुमार तथा सभी बैंकों से आये हुए जिला समन्वयक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव,10 अक्टूबर तक मांगी गई रिपोर्ट

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा बांदा: कांग्रेस बोली- दबाव में काम कर रहा आयोग

आवास योजना हुई ‘नंगी’ : फाइलों में विकास, सिस्टम की निकली ‘हवा’ ?

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

City News Uttar Pradesh

बांदा कारागार में कुंभ गंगाजल स्नान : बंदियों ने कमाया पुण्य

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाई-बहन कुएं में गिरे, ग्रामीणों ने निकाला बाहर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती …

ब्रेकिंग न्यूज़