24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए 'नारकीय' कहर
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना ‘मुसाफिरों’ के लिए कहर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की तपती जमीन पर ‘सफर’ अब ‘सजा’ बन चुका है ! 45 डिग्री की झुलसाती धूप, टीन की छत वाली खौलती रोडवेज बसें और अंदर बंद लू के थपेड़े,ये है बांदा डिपो की आम तस्वीर, जहाँ “रोडवेज की साधारण बसें अब यात्री नहीं,यातना गाड़ी” बन गई हैं।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

जिला “मुख्यालय का बस स्टैंड कड़ाही बन” चुका है। न बसों के लिए छांव का इंतजाम, न यात्रियों के लिए पंखे या पीने के पानी की खास सुविधा। “बसों की सीटें गर्म तवे जैसी,छतें धूप में झुलसकर यात्री को उबालने” को तैयार। और जब यात्री किसी राहत की उम्मीद करता है, तो “प्राथमिक चिकित्सा किट” तक नदारद! सोमवार को जब पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार निकला, तब दर्जनों बसें खुले आसमान तले तेज धूप में तपती रहीं। न शेड, न सुरक्षा। बसों में बैठे यात्री पानी की तरह पसीने में बहते नजर आए। जिन बसों में कभी हवा का नामोनिशान था,वहां आज “शीशे जाम हैं,और खिड़कियां टूटी।”

बांदा परिवहन निगम: ये जाने वफा यह जुल्म न कर, जान है तो जहान है

जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण अब लोग रोडवेज बसों से सफर करने से कतरा रहे हैं। बांदा डिपो की बसों में “यात्रियों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की कमी” दर्ज की गई है। निगम को रोजाना 2 लाख रुपये तक की आय में गिरावट झेलनी पड़ रही है। यात्री साफ कह रहे हैं “भले किराया बढ़ाओ,लेकिन पंखा तो लगवाओ।”

बिना टिकट यात्रा करा रहा परिचालक बर्खास्त : एफआईआर दर्ज

गर्मी में स्वास्थ्य संकट आम हो चुका है, लेकिन रोडवेज बसों में ना ओआरएस, ना फर्स्ट एड किट। ऐसे में यदि कोई “यात्री रास्ते में बीमार हो जाए तो कोई राहत की व्यवस्था” नहीं। एआरएम का जवाब है की “हमें पता है। यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। अगर बसों में कोई कमी है तो कार्रवाई करेंगे।” लेकिन विचारणीय यह है कि ये “कार्रवाई” अब तक क्यों नहीं हुई ? और जब यात्रियों की जिंदगी दांव पर हो,तब जवाबदेही सिर्फ औपचारिक बयानों से कैसे पूरी होगी ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले भाजपा नें व्यापारियों को सम्मान-सुरक्षा खूब दिया

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा का बड़ा कदम : कक्षा12वीं तक के छात्रों पर बाइक-स्कूटी चलाने पर लगा रोक

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: वेदव्यास की जन्म स्थली के भाजपा सरकार करेंगी पूर्ण विकास

City News Uttar Pradesh

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

गरीबों के ‘मिट्टी चूल्हे’ फिर होने लगे ‘आबाद’ : महंगा शौक है सरकार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़