City News Uttar Pradesh
गांवों में घूम रही खाकी, अपराधियों को छूट रहा पसीना
उत्तर प्रदेश

गांवों में घूम रही खाकी, अपराधियों को छूट रहा पसीना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस गांवों में भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को निडर होकर मतदान करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गांवों में घूम रही खाकी, अपराधियों को छूट रहा पसीना
Khaki roaming in Banda villages, criminals are sweating

– केंद्रीय पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी कर रहे फ्लैग मार्च

गांवों में फ्लैग मार्च कर पुलिस चुनावी माहौल बनाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की खैर नहीं है। या तो वह शांत रहेंगे या फिर सलाखों के पीछे भेज दिए जाएंगे। शनिवार को एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने उपजिलाधिकारी पैलानी व क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में सीआरपीएफ की एक कंपनी फोर्स को लेकर सदर सर्किल के थाना पैलानी, जसपुरा क्षेत्र में भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं।

साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर चुनाव संबंधी होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम ने बिसंडा थानाध्यक्ष विजय कुमार और निरीक्षक क्राइम सुबोध कुमार व भारी पुलिस फोर्स के साथ कोर्रही, तेंदुरा, ओरन, चैसड़ आदि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त कर गांव वालों से रूबरू भी हुए। क्षेत्राधिकारी सियाराम ने गांव वालों से अपील की कि वह निर्भीक होकर मतदान करें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला”: खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

परदेस में फंसे बुंदेलखंडी: दीपावली पर घर लौटने की उम्मीद पर ‘रेलवे’ ने लगाया ‘ग्रहण’

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : विधायक प्रकाश नें दागे सवाल ! …

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु प्रचार को दे रहे तरजीह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़